{"_id":"655a147dde71dcc74a0d7b74","slug":"saini-in-court-for-selling-drugs-case-registered-against-a-store-operator-solan-news-c-176-1-ssml1040-11181-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नशीली दवाई बेचने पर सैणी माजरा में \n\nएक स्टोर संचालक पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नशीली दवाई बेचने पर सैणी माजरा में एक स्टोर संचालक पर मामला दर्ज
Sun, 19 Nov 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
ड्रग विभाग ने मेडिकल स्टोर भी किया सीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नालागढ़ पुलिस ने सैणी के मजरा में एक मेडिकल स्टोर के संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार ड्रग विभाग ने फरवरी में सैणी माजरा में एक मेडिकल स्टोर में दबिश देकर वहां पर दवाइयों की जांच की थी। जांच के दौरान स्टोर में हरे व नीले रंग के कैप्सूल बरामद किए थे। विभाग ने इस दवा को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। जिसकी रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में मेडिकल स्टोर में यह दवाई प्रतिबंधित पाई गई। जिस पर विभाग ने इस स्टोर को सीज कर दिया है। वहीं पुलिस ने भी संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि ड्रग विभाग ने जो नीले व हरे रंग के कैप्सूल पकड़े थे वह जांच में ट्राॅमाडोल निकली है। यह दवाई प्रतिबंधित दवाई है और चिकित्सक की पर्ची के बाद ही इसे बेचा जा सकता है। रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया है। साथ ही पुलिस ने मेडिकल स्टोर के संचालक के खिलाफ मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।