{"_id":"66d99f8affb458137d00c202","slug":"road-water-entered-jharmajris-cosmetic-company-solan-news-c-176-1-ssml1040-127968-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: झाड़माजरी की कास्मेटिक कंपनी में घुसा सड़क का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: झाड़माजरी की कास्मेटिक कंपनी में घुसा सड़क का पानी
Thu, 05 Sep 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी में सड़क पर बहता पानी। संवाद
कंपनी संचालकों ने लोनिवि को लिखा पत्र, अधिकारी पहुंचे
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने भरे पानी के सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी में स्थित कास्मेटिक का सामान तैयार करने वाली कंपनी सर्वोत्तम केयर में झाड़मजारी व शिवालिक नगर की ओर से आने वाला पानी घुस गया। इससे कंपनी में कामकाज प्रभावित हुआ। पीछे से आया यह पानी कंपनी से निकलता हुआ आगे को चला गया। आगे जाकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस पानी सैंपल भर लिए। उन्हें लगा कि यह पानी इसी कंपनी ने छोड़ा है। जबकि यह पानी बारिश का था।
कंपनी के प्रवक्ता चंदेल ने बताया कि कुछ दिन पहले लोनिवि ने झाड़माजरी व शिवालिक नगर से निकलने वाले पानी का रुख उनकी कंपनी की ओर मोड़ दिया था जिससे पानी कंपनी में घुस गया। यह पानी सड़क से होता हुआ उनकी कंपनी परिसर से लक्कड़ डिपो की ओर गया है। आगे जाकर इस पानी से झाग निकलने लगे। जिस पर लोगों ने इसकी शिकायत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कर दी। बोर्ड ने इस पानी के सैंपल भर लिए। बोर्ड के अधिकारियों को लगता है कि यह पानी कंपनी का है जबकि यह बारिश का पानी था।
उन्होंने बताया कि कंपनी में ईटीपी प्लांट लगा हुआ है और सारा ट्रीट हुआ पानी इसी ईटीपी प्लांट में जाता है। वह इस बारे में लोनिवि के सहायक अभियंता से भी मिले हैं। सहायक अभियंता ईश्वर सिंह ने जेई को मौका देखने का आदेश दिए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही झाड़माजरी व शिवालिक नगर की ओर से आने वाले पानी को उनकी कंपनी में आने से रोका जाएगा।