{"_id":"6a2d50128988e75fca0cca1b","slug":"road-in-bad-condition-solan-news-c-177-1-nhn1001-180920-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त हुई सड़क, अभी तक नहीं हुई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त हुई सड़क, अभी तक नहीं हुई मरम्मत
विज्ञापन
अमरकोट पंचायत की महिलाओं में रोष, विभाग से उठाई सुधार की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के तहत अमरकोट पंचायत के बेहड़ेवाला गांव के ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग की खस्ताहाल स्थिति को लेकर कड़ा रोष जताया है। स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं का कहना है कि सड़क जगह-जगह टूट चुकी है, लेकिन लोक निर्माण विभाग इस मुख्य मार्ग की सुध लेने के लिए तैयार नहीं है। इससे यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय महिलाओं सरिता ठाकुर, कल्पना चौधरी, कमलेश तोमर, तरन्नुम, संगीता चौहान और बबली ठाकुर ने बताया कि बेहड़ेवाला गांव से होकर गुजरने वाला बेहद महत्वपूर्ण मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर गुरु नानक मिशन स्कूल के समीप, बेहड़ेवाला शिव मंदिर, शहीद स्मारक से आगे और भूंगरनी से ठीक पीछे सिंचाई नहर तक सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। सड़क पिछली बरसात के दौरान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी लेकिन विभाग ने आज तक सड़क पर पैचवर्क या मरम्मत का कोई काम नहीं किया है। गड्ढों के कारण आए दिन मोटरसाइकिल और स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। रात के समय अंधेरे में इन जानलेवा गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा दोगुना हो जाता है। अमरकोट पंचायत के लोगों ने लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि मानसून शुरू होने से पहले सड़क की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू किया जाए।
उधर, अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।