फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rent is being collected by building slums on government land

Solan News: सरकारी जमीन पर झुग्गियां बनाकर वसूला जा रहा किराया

Fri, 31 Jan 2025 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
परवाणू में नहीं थम रहा अतिक्रमण, भू-माफिया के हौसले बुलंद
विज्ञापन

एसडीएम ने संबंधित विभागों को दिए नोटिस, जवाब मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। परवाणू में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रशासन की कार्रवाई न करने से भू-माफिया के हौसले बुलंद हो रहे हैं। आलम यह है की हाईकोर्ट समय-समय पर प्रदेश सरकार को इस बारे दिशा-निर्देश दे रही है, लेकिन फिर भी स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसका अतिक्रमण करने वाले जमकर फायदा उठा रहे हैं। सरकारी जमीन पर झुग्गियां बनाकर उन्हें आगे किराये पर दे रहे हैं। इसके जरिये मोटी कमाई वसूली जा रही है। गौरतलब है कि परवाणू में अतिक्रमण करने वालों ने जगह-जगह कब्जा कर रखा है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे तक सामान रखा होता है, इससे सड़क का दायरा सिकुड़ जाता है व आवाजाही में दिक्कत होती है। परवाणू में कई प्वाइंट ऐसे है, जहां ये समस्या पेश आ रही है। यहां भू-माफिया ने सरकारी जमीन पर कब्जे करके वहां झुग्गियां बना ली है। इन्हें किराये पर देकर अच्छा खासा धंधा चलाया जा रहा है। उधर, हाईकोर्ट समय समय पर अतिक्रमण के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को दिशा-निर्देश देता रहा है। हालांकि इन दिशा-निर्देशों का असर अभी तक परवाणू में देखने को नहीं मिला है। परवाणू निवासियों ने बताया की परवाणू की कुछ मुख्य सड़कों पर कई दुकानदारों द्वारा अपने सामान रखने से लगभग सड़क का आधा हिस्सा घेरने से वाहन चलाने में भारी मुश्किल होती हैं और कई बार जाम भी लग जाता है।

एक हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट
उधर, कसौली एसडीएम एवं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सभी संबंधित विभागों को एक नोटिस भेज दिया है। वह अपने क्षेत्र में सरकारी भूमि की पहचान कर उसमें अतिक्रमण नहीं होने देंगे। विभागों को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article