Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Release the dearness allowance arrears: Joshi

महंगाई भत्ते का एरियर जारी करें : जोशी

Sat, 07 Nov 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कुनिहार में की मासिक बैठक
विज्ञापन

मांगें पूरी न करने पर सरकार जताया रोष, जेसीसी की बैठक बुलाने की मांग

लंबित वित्तीय लाभ देने की मांग, कम्यूटेशन अवधि 10 वर्ष 8 माह करने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार की मासिक बैठक पेंशनर भवन तालाब कुनिहार में प्रधान विनोद जोशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और उनके समाधान के लिए सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की गई। पेंशनरों ने मांगों की अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।
बैठक में प्रदेश सरकार से महंगाई भत्ते (डीए) की शेष किस्त जल्द जारी करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेंशनरों को मूल पेंशन पर क्रमशः पांच, 10 और 15 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ देने की मांग की गई। पेंशनरों ने कम्यूटेशन के बदले 15 वर्षों तक होने वाली कटौती की अवधि घटाकर 10 वर्ष आठ माह करने और इसके बाद कटौती बंद कर राशि पेंशन में समायोजित करने के आदेश जारी करने का आग्रह किया। एसोसिएशन ने 1 जनवरी 2016 से 1 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के शेष वित्तीय लाभों का भुगतान जल्द करने और पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक शीघ्र बुलाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जीवन का महत्वपूर्ण समय सरकारी सेवाओं में देने के बाद बुजुर्ग पेंशनरों को अपने हक के लिए सड़कों और चौराहों पर उतरकर नारे लगाने पड़ रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सेवानिवृत्ति के बाद जिस उम्र में उन्हें परिवार के साथ सुकून से जीवन बिताना चाहिए, उस समय वे अपनी मांगों के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी किया है, लेकिन इसका एरियर अभी तक नहीं मिला है। आज की महंगाई में 900 से 2000 रुपये तक की मासिक राशि से त्योहार मनाना और परिवार की जरूरतें पूरी करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन ने सरकार से पेंशनरों के धैर्य की परीक्षा न लेने और उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी जारी रही तो पेंशनर आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होंगे। बैठक में चैतराम, ज्ञान जोशी, राम स्वरूप, श्याम लाल परिहार, वीरेंद्र वर्मा, दीप राम, राजेंद्र शर्मा और विजय कंवर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed