फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Relaxation in curfew, shops timings to remain same

सोलन में रात नौ से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू, नहीं होगी कोई हलचल

Wed, 01 Jul 2020 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने गृह मंत्रालय के निर्देश और प्रदेश के मुख्य सचिव के निर्देशों के अनुसार आदेश दिए हैं कि जिले में धारा 144 के प्रावधान (कर्फ्यू) आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे। जिला दंडाधिकारी के आदेशानुसार अनलॉक-2 अवधि में 31 जुलाई तक विद्यालय, महाविद्यालय, शिक्षण तथा कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। ऑनलाइन तथा दूरवर्ती शिक्षा की अनुमति होगी और इसे प्रोत्साहित किया जाएगा। गृह मंत्रालय की अनुमति के अलावा यात्रियों की अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

सिनेमा हॉल, व्यायाम शालाएं, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, बार, सभागार, सम्मेलन कक्ष और अन्य ऐसे स्थान बंद रहेंगे। सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समारोहों एवं अन्य बड़ी सभाओं पर रोक रहेंगी। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सोलन जिला में भी आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर व्यक्तियों की आवाजाही रात्रि 9 बजे से प्रात: 5 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी। औद्योगिक इकाइयों की मल्टीपल शिफ्ट, राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर व्यक्तियों एवं वस्तुओं की आवाजाही तथा बस, रेल व हवाई जहाज से अपने निर्धारित स्थल तक पहुंचने के लिए व्यक्तियों एवं उत्पादों की आवाजाही पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। जिला दंडाधिकारी के अनुसार रात्रि 9 बजे से प्रात: 5 बजे तक आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर व्यक्तियों एवं वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। चिकित्सीय आपात एवं आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति बनाए रखने के अतिरिक्त कंटेनमेंट जोन से लोगों की आवाजाही पर नियंत्रण रहेगा।
विज्ञापन

सोलन जिला के निवासी बिना किसी प्रवेश पत्र के जिला की सीमा छोड़ अन्य राज्य जा सकते हैं परंतु यदि वे चिकित्सा, व्यापार अथवा कार्यालय उद्देश्य के लिए अन्य राज्य कम समय के लिए जाना चाहते हैं और 48 घंटे के भीतर जिला में वापिस आने के इच्छुक हैं तो वे प्रवेश पत्र के साथ आवागमन कर सकते हैं। इन व्यक्तियोें को उस स्थिति में क्वारंटीन होने की आवश्यकता नहीं होगी, यदि उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं पाए जाते हैं। विवाह समारोह में 50 तथा अंतिम यात्रा में 20 से अधिक व्यक्ति नहीं होने चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर नियमानुसार जुर्माना वसूला जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा पान करना, पान, गुटखा और तंबाकू का सेवन प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed