{"_id":"6834568a883db9a1d505ffab","slug":"reading-books-gives-practical-knowledge-subhash-solan-news-c-94-1-hmp1005-156779-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तकें पढ़ने से मिलता है व्यावहारिक ज्ञान : सुभाष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तकें पढ़ने से मिलता है व्यावहारिक ज्ञान : सुभाष
Tue, 27 May 2025 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 27 May 2025 05:23 AM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में पुस्तक मेले का अवलोकन करते स्थानीय लोग। स्रोत : संस्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र
पुस्तकें पढ़ने से मिलता है व्यावहारिक ज्ञान : सुभाष
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ स्कूल में पुस्तक मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय लोगों के साथ स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुभाष कपिल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि किताबें पढ़ने से हर नागरिक को व्यावहारिक ज्ञान मिलता है। सरकार ने सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों की सुविधा के लिए पुस्तकालय में अनेक प्रकार की किताबों की सुविधा दी है।
उन्होंने बच्चों से आह्वान किया है कि समय निकालकर पुस्तकालय में जाकर किताबों को पढ़ने की आदत डालें। उन्होंने स्वयं पुस्तकालय की किताबों का अवलोकन किया। इस अवसर प्रधानाचार्य देशराज कमल ने समस्त लोगों को पुस्तकालय में रखीं ज्ञानवर्धक किताबों से अवगत करवाया।
स्थानीय लोगोंं ने पुस्तकालय के हो रहे उपयोग की सराहना की। इस अवसर पर पुस्तकालय प्रभारी सीमा कुमारी, वरिष्ठ प्रवक्ता मणी राम शर्मा, मनोज, वीना वर्मा, विनोद शर्मा, चमन, पवन रांगड़ा, सुनील दत्त, नीतू वर्मा, त्रिलोक चंद डोगरा, नील कमल, पिंकी देवी, संजीव कुमार और अन्य उपस्थित रहे। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में सरीता देवी और कश्मीरा देवी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 31 मई को सेवानिवृत्त हो रही हैं। इस उपलक्ष्य पर स्कूल प्रशासन की ओर से परिवारजनों के लिए प्रीति भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
समाचार नवीन : अनुराग
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में पुस्तक मेले का अवलोकन करते स्थानीय लोग। स्रोत : संस्थान