फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rain becomes lifeline for Kharif crops

Solan News: खरीफ की फसलों के लिए संजीवनी बनी बारिश

Sat, 24 Aug 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 24 Aug 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
सुंडी व पत्ता लपेट रोग से भी मिलेगी निजात
विज्ञापन


अब तक नहीं हुई थी क्षेत्र में पर्याप्त बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। बीबीएन में हुई अच्छी बारिश खरीफ की फसलों को लिए संजीवनी बनी है। इन दिनों बारिश के अभाव में मक्की में सुंडी और धान में पत्ता लपेट रोग लग गया था। इस बारिश से धान में पत्ता लपेट रोग और मक्की में सुंडी रोग काफी हद तक कम हो जाएगा। दोनों फसलों में फूल आने का समय चल रहा है। यह बारिश इन फसलों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

बीबीएन में शुक्रवार रात से ही बारिश हो रही है। अभी तक यहां पर अच्छी बारिश नहीं हुई थी जिसका किसानों को काफी मलाल था, लेकिन बीती रात और शनिवार को हुई बारिश ने किसानों की सभी शिकायतें दूर कर दीं। नालागढ़ क्षेत्र में 4 हजार हेक्टेयर जमीन पर मक्की व छह हजार हेक्टेयर जमीन पर धान की फसल लगती है। इन दोनों फसलों में सुंडी का प्रकोप बढ़ रहा था। इन दिनों दोनों फसलों में फूल आ रहा है। बारिश से जहां धान में लगा पत्ता लपेट रोग पानी से झड़ जाएगा। वहीं मक्की की गोब में पानी भरने से सुंडी भी मर जाएगी।
विज्ञापन


डूमनवाला के किसान अमर चंद ठाकुर, खेड़ा से अवतार सैणी, बरूणी से विनोद ठाकुर, पंजेहरा से राम कुमार, राजेंद्र कुमार, सोबन माजरा से पवन कौशल, नालागढ़ से प्रेम चौधरी, ढांग निहली से साध राम, हाकम सिंह ने इस बारिश को खरीफ की फसल के लिए काफी अच्छी बताया है। वर्तमान में मक्की धान, उड़द, तिल, मूंग आदि फसलों को पानी की जरूरत थी। काफी अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विभाग के विषय वाद विशेषज्ञ डॉ. संदीप गौतम व कृषि विकास अधिकारी भोपाल ठाकुर ने बताया कि यह बारिश खरीफ की फसलों के लिए काफी अच्छी रही है। बशर्ते ज्यादा न हो। वर्तमान में धान व मक्की की फसल को पानी की काफी जरूरत थी। इस बारिश से इन दोनों फसलों की पैदावार बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed