{"_id":"6aedc16210d7f854e503d351","slug":"railway-police-chowki-to-be-open-solan-news-c-176-1-sln1016-183933-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन में बंद रेलवे पुलिस चौकी को दोबारा शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन में बंद रेलवे पुलिस चौकी को दोबारा शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन
कोरोना काल में पांच साल पहले कर दी थी रेलवे बोर्ड ने चौकी बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला रेलवे लाइन पर सोलन में बंद पड़ी रेलवे पुलिस चौकी को दोबारा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। वर्ष 2021 में कोरोना काल के दौरान रेलवे बोर्ड की ओर से इस चौकी को बंद कर दिया गया था। अब रेलवे लाइन के आसपास बनी टनलों में नशा गतिविधियों को रोकने के लिए चौकी को दोबारा शुरू करने की जरूरत महसूस की जा रही है। कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग सफर करते हैं। सोलन रेलवे स्टेशन से भी रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है।
रेलवे लाइन के आसपास कई टनल हैं। इन टनलों में कुछ लोगों के नशा करने की शिकायतें भी सामने आई हैं। रेलवे स्टेशन पर दोबारा चौकी की तैनाती होने से अवैध गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी। रेलवे स्टेशन पर चौकी की मांग को लेकर नगर निगम सोलन का प्रतिनिधिमंडल भी महापौर सुषमा शर्मा की अगुवाई में अंबाला स्थित उत्तरी रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में वरिष्ठ मुख्य अभियंता से मिला था और पुलिस चौकी के संचालन की मांग की।
सोलन नगर निगम का कहना है कि शहर की आठ से नौ टनल रेलवे ट्रैक में आती हैं। इन टनलों को नशा करने वालों ने अड्डा बना लिया है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। चौकी को दोबारा शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड और संबंधित पुलिस अधिकारियों की ओर से अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। रेलवे अधिकारियों की टीम जल्द ट्रैक, टनलों और बंद पड़ी पुलिस चौकी का निरीक्षण करेगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
कोट
शहर में नशा करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए सोलन रेलवे स्टेशन में चौकी खोलने की तैयारी है। इसको लेकर महापौर की अगुवाई में निगम का प्रतिनिधिमंडल अंबाला में रेलवे के अधिकारियों से भी मिला था। रेलवे की टीम यहां का विजिट करेगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-गौरव राजपूत, उपमहापौर, नगर निगम सोलन