फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Questions raised on changing the date of corporation elections

Solan News: निगम चुनाव की तिथि बदलने पर उठाए सवाल

Mon, 04 Dec 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 04 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने की उपायुक्त से फोन पर बात
विज्ञापन

निर्धारित तिथि में समय न लिखने पर भी खड़ा किया सवाल
भाजपा के पदाधिकारी भी डीसी सोलन से मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन के चुनाव की 5 दिसंबर की तिथि बदलने पर बवाल हो गया। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा से फोन पर बात की। बताया जा रहा है कि उन्होंने उपायुक्त से अचानक तिथि बदलने का कारण पूछा। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि 5 दिसंबर को चुनाव का समय नहीं दिया गया था तो इसमें जिसकी गलती है उन पर कार्रवाई करें। वहीं निर्धारित तिथि पर ही चुनाव करवाए जाएं, जबकि अब चुनाव 7 दिसंबर को दोपहर तीन बजे होना है।
मामले में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक डोभाल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रिया शर्मा, महामंत्री प्रियंका अग्रवाल भी उपायुक्त से मिलीं और मामले को लेकर बात की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने चुनाव की जो तिथि निश्चित की थी उसमें मध्य कोरम अधूरा रहने के कारण अगली तिथि 5 दिसंबर तय की गई थी। लेकिन सरकार के दबाव में प्रशासन ने इसे बदल दिया है। कहा कि यह असंवैधानिक व गैर कानूनी है व लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है। अपनी कमजोर पकड़ का प्रदर्शन करते हुए स्थानीय मंत्री व मुख्यमंत्री पहले ही विधायक को एक मत का अधिकार दे चुके हैं जो न्यायालय में विचाराधीन है। कहा कि यह सत्ता हथियाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें तिथि तय करने के बाद समय तय न करना जांच का विषय है। कहा कि भाजपा सभी कानूनी पहलुओं पर नजर बनाए हुए है। संस्थाओं की स्वायत्तता व नैतिकता बनाए रखने का दायित्व जिलाधीश व उनके सहयोगियों का है अगर इसमें कोताही पाई जाती है उन्हें भी न्यायालय में दोष भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed