फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   PWD to bear loss of 10 lakh due to carelessness of Municipal Corporation Solan

नगर निगम की लापरवाही से लोनिवि को 10 लाख का नुकसान

Fri, 08 Jan 2021 07:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शहर में सड़कों की खस्ता हालत पर नगर निगम और लोक निर्माण विभाग आमने-सामने आ चुके हैं। नगर निगम की लापरवाही के चलते लोनिवि ने 10 लाख के नुकसान का अनुमान जताया है। विभाग ने इस नुकसान का जिम्मा निगम पर डाल दिया है। शहर के मालरोड, मोहन पार्क, बाईपास रोड सहित कई बड़े इलाकों में निगम की पुराने पाइपलाइन टूट चुके है।
विज्ञापन

इससे लोनिवि से बनाई सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। हालांकि निगम से शहर में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। लोगों को पानी के कनेक्शन पुराने पाइप से दिए जा रहे हैं। लोनिवि ने निगम पर सुस्त रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया है। जनता ने भी निगम को मूकदर्शक करार दिया है। स्थानीय निवासी वरुण गुप्ता, कप्तान, अक्षय, पंकज ने कहा कि शहर में नगर निगम के अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर समय व्यतीत करते रहते हैं। सड़कों की हालत इतनी खराब है कि सड़क पर पैदल चलना भी बेहद खतरनाक है। मालरोड के बीचोंबीच पड़े गड्ढों से आम जनता परेशान है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ प्रमोद आर्य ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही से विभाग को 10 लाख का नुकसान हुआ है। जगह-जगह निगम के पुराने पाइप टूट गए हैं लेकिन निगम ने नई लाइन से कनेक्शन शुरू नहीं किए। निगम में कई बार लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई गई। विभाग को हुए 10 लाख जुर्माने का जिम्मा निगम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर निगम के जेई विनोद पाल ने कहा कि शहर के अधिकतर जगहों पर नई पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। जल्द ही शहर का निरीक्षण कर नई पेयजल लाइन से कनेक्शन शुुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed