फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Property tax bill will be issued in March, tax will be same on flats and houses

Solan News: मार्च में जारी होंगे प्रोपर्टी टैक्स बिल, फ्लैट और मकानों में समान होगा टैक्स

Fri, 29 Dec 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 29 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Property tax bill will be issued in March, tax will be same on flats and houses
सोलन के नगर निगम सभागार में आयोजित आम सभा बैठक की अध्यक्षता करती महापौर ऊषा शर्मा। संवाद
महापौर ऊषा शर्मा की अध्यक्षता में हुई नगर निगम की आमसभा
विज्ञापन

यात्री निवास, विकास कार्यों, एंबुलेंस, रिटेंशन पॉलिसी को लेकर गरमाया माहौल
आपसी तालमेल की दिखी कमी, कार्रवाई न होने वाले मुद्दों पर चर्चा न करने की राय
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में नगर निगम की ओर से अब मार्च में प्रोपर्टी टैक्स बिलों का आवंटन किया जाएगा। सभी वार्डों में सर्वे पूरा होने के साथ ही बिल का आवंटन होगा। इससे पहले जैसे-जैसे वार्डों में सर्वे पूरा हो रहा है वैसे-वैसे बिल दिए जाने थे। लेकिन अब निगम ने कुछ बदलाव किए हैं। प्रोपर्टी टैक्स के बायलॉज की प्रति सरकार को भेजने के बाद इसमें कुछ बदलाव करने के लिए कहा था। इसमें आवासीय फ्लैट और मकानों पर एक समान कर लागू किया जाएगा।
हालांकि बायलॉज में दो अलग-अलग फेक्टर बनाए गए थे। लेकिन सरकार की ओर से एक जैसा टैक्स आवासीय भवनों से लेने के लिए कहा है। क्योंकि अन्य जगह भी इसी तरह से टैक्स लिया जा रहा है। वर्तमान में पांच वार्डों में प्रोपर्टी सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। जबकि अन्य वार्ड में कार्य चला हुआ है। जैसे ही यह पूरा होगा निगम वैसे ही बिल जारी कर देगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम की आमसभा बैठक हुई। अध्यक्षता नवनिर्वाचित महापौर ऊषा शर्मा ने की। बैठक के दौरान शहर से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में दो पार्षदों किसी कारण नहीं आ सके। बैठक के दौरान यात्री निवास, विकास कार्यों, नगर निगम की एंबुलेंस, रिटेंशन पॉलिसी को लेकर माहौल भी काफी गरम रहा। वहीं बैठक के दौरान यात्री निवास को लेकर मामला दर्ज करवाने में आत्मशक्ति की कमी दिखी। वहीं पार्षदों ने कार्रवाई न होने वाले मुद्दों की आमसभा में चर्चा न करने की भी राय दी। यात्री निवास को लेकर करीब एक घंटा तक पार्षद और आयुक्त आपस में बात करते रहे। वहीं पार्षदों का कहना था कि यह मुद्दा करीब ढाई साल से चला आ रहा है। प्रत्येक बैठक में इस पर चर्चा होती है। इससे पार्षद गुस्सा गए और कहा कि आमसभा में अगर पुराने मामलों में ही चर्चा करनी है तो इसका कोई फायदा नहीं है। इस मौके पर उपमहापौर मीरा आनंद समेत 13 पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
विकास कार्यों के मुद्दे रहे कम
आमसभा की बैठक करीब चार माह बाद हुई। इस दौरान विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे काफी कम रहे। आमसभा के दौरान निगम की आय को बढ़ाने पर अधिक ध्यान रहा। रास्ते समेत अन्य लोगों से जुडे़ एक-दो मुद्दे ही बैठक में चर्चा का विषय बने। लोगों को मुफ्त पानी, कूड़ा जैसे मुद्दे को लेकर एक पार्षद ने ही सवाल किए।
इनसेट
रिटेंशन पॉलिसी नहीं हो रही लागू
शहर में अवैध निर्माण लगातार होता जा रहा है। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पार्षदों का आरोप है कि रिटेंशन पॉलिसी को ठीक से लागू नहीं किया जा रहा है। वार्ड एक में छह मंजिला लिंटर व्यक्ति की ओर से डाल दिया गया है। मालिक का कुछ अतापता नहीं है। कोई नक्शा नगर निगम से पास नहीं हुआ है। इसी तरह कई जगहों पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। निगम के नोटिस जारी करने का भी असर लोगों पर नहीं पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से अवैध निर्माण पर लगातार कार्रवाई हो रही है। लेकिन नगर निगम इस कार्रवाई में कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पार्षद सरदार सिंह ने कहा कि आज नगर परिषद के समय पर पास हुए नक्शों को गलत बताया जा रहा है। हालांकि वह नक्शे पहले पास हो चुके हैं।
इनसेट
एंबुलेंस के चोरी होने का मामला करवाउंगा दर्ज : मनीष
नगर निगम को विधायक फंड से मिली एंबुलेंस को सीएचसी सायरी को स्थानांतरित करने पर मनोनीत पार्षदों और वार्ड एक के पार्षद के बीच बहस हो गई। इस दौरान मनीष सोपाल ने कहा कि नगर निगम की प्रोपर्टी को बाहर क्यों भेजा गया है। इस दौरान मालिकाना हक के बारे में भी प्रश्न किया गया। बहस को बढ़ता देख आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से एंबुलेंस की वर्किंग रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बाद इस रिपोर्ट के आधार पर एंबुलेंस को सायरी भेजा गया है। वहीं पार्षद ने कहा कि एंबुलेंस बिना किसी की अनुमति से भेजी गई है। इस पर वह आरसी मिलने के बाद चोरी होने का मामला भी दर्ज करवाएंगे।

इनसेट
प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना पर भी चर्चा की गई। साथ ही लिस्ट में नाम होने वाले लोगों को ही आवास का आवंटन करने के लिए कहा। वहीं ट्रेड लाइसेंस को लेकर भी चर्चा हुई। हाउस में बताया गया कि सर्वे के दौरान पता चला कि केमिकल फैक्ट्री घर में चल रही है। जबकि कई जगह पटाखों के वेयर हाउस भी घरों में हैं। वहीं मीट की दुकानों की भी कोई रिपोर्ट निगम के पास नहीं हैं। इसे लागू करने के लिए भी कहा गया। इसके अलावा शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने और चिल्ड्रन पार्क में बेहतर व्यवस्था करने पर भी चर्चा की गई। जबकि पेड़ों को काटने के मुद्दे पर भी विस्तार से बताया गया।

सोलन के नगर निगम सभागार में आयोजित आम सभा बैठक की अध्यक्षता करती महापौर ऊषा शर्मा। संवाद

सोलन के नगर निगम सभागार में आयोजित आम सभा बैठक की अध्यक्षता करती महापौर ऊषा शर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed