{"_id":"673b473e898138afc204fc04","slug":"procession-taken-out-on-the-occasion-of-sai-babas-birthday-on-mall-road-solan-news-c-176-1-ssml1042-132479-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मालरोड पर साईं बाबा के जन्मदिवस पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मालरोड पर साईं बाबा के जन्मदिवस पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
सोलन में सत्य साईं बाबा के जन्मदिवस पर राधा-कृष्ण की झांकी। संवाद
साईं संजीवनी अस्पताल से नर्सिंग मंदिर में जाकर संपन्न हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सत्य साईं बाबा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मालरोड पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शहर के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा साईं संजीवनी अस्पताल से शुरू हुई और नर्सिंग मंदिर में संपन्न हुई।
शोभायात्रा में बाबा की पालकी को लेकर भक्तजन निकले। मालरोड समेत अन्य जगहों पर बाबा की पालकी का लोगों की ओर से स्वागत भी किया गया। इसके साथ शोभायात्रा में चल रहे भक्तजनों में प्रसाद का वितरण किया। पुराने बस स्टैंड पर स्काई शॉर्ट का भव्य नजारा भी देखने को मिला।
शोभा यात्रा में नन्हें बच्चे बाबा के स्वरूप में दिखाई दिए। इसी तरह राधा कृष्ण और सखियों की झांकी भी निकाली गई। वैग पाइपर बैंड ने भी शोभायात्रा के दौरान सुंदर प्रस्तुति दी। भजन की धुन से माहौल को भक्तिमय किया। साईं संजीवनी अस्पताल के निदेशक डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि बाबा के जन्मदिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बाबा के जन्म दिवस को लेकर आगामी दिनों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।