{"_id":"62c1d7bde449f549401044a7","slug":"primary-health-centre-nand-got-its-own-building-after-37-years-solan-news-sml414023551","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंड को 37 साल बाद मिला भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंड को 37 साल बाद मिला भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआर धीमान
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के नंड क्षेत्र में 37 सालों से किराये के मकान में चल रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपना भवन मिलने वाला है। इस भवन का कार्य अंतिम चरणों में है। अस्पताल का दो मंजिला भवन एक करोड़ रुपये की राशि से तैयार है।
इसमें ओपीडी समेत अन्य कई प्रकार की सुविधाएं भी लोगों को मिलने वाली है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए भी इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना 1985 में किराए के भवन में हुई थी। तब से लेकर वर्तमान में अस्पताल किराये के भवन में ही चल रहा है। इस बीच कई बार अस्पताल एक भवन से दूसरे भवन में स्थानांतरित भी करना पड़ा। लोगों को कई बार परेशानी हुई।
इसे देख लोगों ने अस्पताल के स्थायी भवन के निर्माण की मांग उठाई। स्वास्थ्य विभाग को भवन निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपे गए। ऐसा होने पर सरकार ने 2020 में भवन के लिए राशि का आवंटन कर कार्य शुरू करवाया। यह कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से किया गया। अब कार्य अंतिम चरण में है। (संवाद)
विज्ञापन
भवन में ये मिलेंगी सुविधाएं
अस्पताल का भवन दो मंजिला होगा। भवन के भूतल पर ओपीडी समेत प्रसूति कक्ष, प्रतीक्षालय, दवाखाना, टीकाकरण कक्ष, ड्रेसिंग रूम और शौचालय बनाया गया है। प्रथम तल पर चिकित्सक और फार्मासिस्ट आवास बनाया गया है।
31 अगस्त को होगा सुपुर्द
अस्पताल में इन दिनों रंग-रोगन समेत अन्य कार्य चला हुआ है। यह कार्य अगस्त की शुरुआत में पूरा कर लिया जाएगा। 31 अगस्त तक इसे स्वास्थ्य विभाग के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
आपातकालीन सेवाएं भी मिलेंगी
पंचायत की पूर्व प्रधान कमला देवी ने कहा कि भवन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। भवन के बनने से लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई। नए भवन में लोगों को आपातकालीन सेवाएं भी मिलेंगी।
पहले से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी
स्थानीय व्यवसायी हरिओम शर्मा ने कहा कि चिकित्सालय का अपना भवन बनने में 37 साल का लंबा समय लग गया लेकिन अब लोगों को पहले से बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
नालागढ़ और बिलासपुर नहीं जाना पड़ेगा
ग्रामीण विष्णु राम का कहना है कि वर्तमान में लोगों को किसी भी इमरजेंसी में नालागढ़ या बिलासपुर जाना पड़ता था। रामशहर में भी शाम 4:00 बजे के बाद अस्पताल बंद हो जाता है। यहां अस्पताल भवन में ही डॉक्टर और स्टाफ के आवास होने से लोगों को घर-द्वार पर सुविधा मिल सकेगी।
भवन मिलते ही स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू होंगी
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज दीक्षित का कहना है कि काफी समय से स्वास्थ्य विभाग यहां पर अपना भवन बनाने के लिए प्रयासरत था। अब भवन बनकर तैयार हो गया है। जैसे ही लोक निर्माण विभाग भवन को स्वास्थ्य विभाग के सुपुर्द करेगा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नए भवन में शुरू हो जाएगा।