फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Preparations completed to welcome Dano Dev in Kunihar

Solan News: कुनिहार में दानों देव के स्वागत की तैयारियां पूरी

Mon, 15 Apr 2024 06:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 15 Apr 2024 06:05 PM IST
विज्ञापन
आज शाम चार बजे तालाब मंदिर पहुंचेगा देव रथ
विज्ञापन

अष्टमी की पूरी रात तक चलेगा देव कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। चैत्र मास नवरात्रों के उपलक्ष्य पर दानों देव जात्रा के लिए कुनिहार व हाटकोट में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। हर वर्ष की तरह ही दानों देव चैत्र नवरात्रों में कुनिहार वासियों को आशीर्वाद देने के लिए हाटकोट पंचायत के प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर के प्रांगण राज दरबार परिसर में अष्टमी को पहुंच रहे हैं।

ग्राम पंचायत हाटकोट जगदीश अत्रि व मनमोहन शर्मा ने बताया कि हाटकोट निवासी हर वर्ष सुन्नी से दानों देव महाराज का रथ कुनिहार की जात्रा पर चैत्र नवरात्रों की अष्टमी को लाते हैं। इस वर्ष भी जात्रा का आयोजन कर रहे हैं। दानों देव महाराज की जात्रा के दौरान क्षेत्रवासी दानों देव महाराज के समक्ष अपनी किसी भी समस्या के बारे पूछ सकते हैं। कुनिहार से काफी संख्या में लोग सुन्नी तत्तापानी दानों महाराज का रथ लेने जाएंगे। शाम ठीक 4 बजे तालाब मंदिर कुनिहार दानों देव का रथ पहुंचेगा व तालाब मंदिर से दानों देव यात्रा पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए राज दरबार प्रांगण में पहुंचेगी। नवरात्रों के पावन पर्व पर प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर के प्रांगण में 17 अप्रैल को विशाल भंडारा होगा। कुनिहार क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की जाती है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर दानों महाराज का आशीर्वाद भी लें व भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed