फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Paras Thakur from Arki has been selected for national-level basketball.

Solan News: अर्की के पारस ठाकुर का चयन नेशनल बास्केटबॉल के लिए हुआ

Fri, 11 Sep 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 11 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
27 सितंबर से 04 अक्तूबर से विजयवाड़ा में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की) के गांव देवरा के कक्षा नौवीं के छात्र पारस ठाकुर का चयन 51वीं सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह चैंपियनशिप 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर पांवटा साहिब, सिरमौर में 13 सितंबर से हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ की ओर से आयोजित किया जाएगा। पारस ठाकुर इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

विद्यालय के डीपीई राज कुमार पाल ने बताया कि मंडी में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में पारस ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पारस के नेशनल के लिए चयन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार, पीईटी नागेश शर्मा, स्टाफ और विद्यालय प्रबंधन समिति ने उसे और उसके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed