फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Workers' organizations outraged over the dilapidated facilities at ESI Hospital, Katha.

Solan News: ईएसआई अस्पताल काठा की बदहाल सुविधाओं पर भड़के श्रमिक संगठन

Fri, 11 Sep 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 11 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Workers' organizations outraged over the dilapidated facilities at ESI Hospital, Katha.
बद्दी में सुविधा समागम में कामगार नेता व उद्योग पति- स्रोत- कामगार
एक माह में सुधार नहीं हुआ तो करेंगे हड़ताल : चंदेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। ईएसआई बद्दी में आयोजित सुविधा समागम में श्रमिक संगठनों और कामगार प्रतिनिधियों ने अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं की कमी को लेकर रोष जताया। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश सदस्य मेला राम चंदेल ने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर ईएसआई मॉडल अस्पताल काठा की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो संगठन हड़ताल करने को मजबूर होगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि काठा अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त दवाएं नहीं मिल रही हैं, अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद है और सीएआरएम मशीन करीब डेढ़ वर्ष से बंद पड़ी है। चर्मरोग व अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञों की कमी के साथ आपातकालीन रेफरल के दौरान एंबुलेंस में डॉक्टर या नर्स की सुविधा नहीं होने का भी मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन

बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश सचिव राजू भारद्वाज ने कहा कि मॉडल अस्पताल में अपेक्षित सुविधाओं के बजाय मरीजों को लगातार रेफर किया जा रहा है। उन्होंने निजी अस्पतालों को होने वाले करोड़ों रुपये के भुगतान की ईएसआई विजिलेंस से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा साहिब के सलाहकार देवव्रत यादव ने पांवटा साहिब, रामपुर बुशहर और कांगड़ा में ईएसआई अस्पताल तथा बद्दी में ईएसआई मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग रखी। संयुक्त निदेशक प्रभारी धर्मवीर ने पांवटा साहिब चैंबर के साथ 24 सितंबर को बैठक करने और प्रस्ताव आंकड़ों सहित मुख्यालय भेजने की बात कही।

दीपक स्पिनर्स लिमिटेड के एचआर हेड भूपिंदर कुमार ने ऑनलाइन पंजीकरण अपडेट न होने के कारण नए बीमित कामगारों को उपचार में परेशानी का मुद्दा उठाया। अधिकारियों ने अस्पताल को आवश्यक निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed