फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Preliminary preparations for Lok Sabha elections officials meeting regarding

Solan News: लोकसभा चुनाव की प्रारंभिक तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक

Thu, 23 Nov 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 23 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा के तहत मतदान सूचियों की भी हुई समीझा
विज्ञापन

स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से करवाया जाए मतदान सूचियों का पुन: निरीक्षण
छूटे हुए लोगों के भी जल्द हो सके नाम दर्ज, मतदान के लिए भी करें जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे लेकर वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने की। इसमें निर्वाचक, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार) के साथ मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण-2024 और आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 की प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में चर्चा की।

इस दौरान उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने वर्तमान में किए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 में प्राप्त दावे व आक्षेपों, निष्पादन, मतदाता सूचियों में लिंगानुपात, मतदाता सूचियों में मतदाता-जनसंख्या अनुपात और मतदाता सूचियों में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं के पंजीकरण की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र वार समीक्षा की। साथ ही समस्त निर्वाचक और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूचियों में सभी पात्र मतदाताओं और छूटे हुए मतदाताओं का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि वे नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए रावमापा, महाविद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और अन्य शिक्षण संस्थान में विशेष कैंप आयोजित किए जाए। इसी के साथ जिला के समस्त शिक्षण संस्थानों में ईएलसी गतिविधियों के माध्यम से पात्र युवा मतदाताओं को नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए जागरूक करें। मतदाता सूचियों में पुरुष महिला अनुपात, मतदाता जनसंख्या अनुपात में सुधार करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। इस मौके पर सभी निर्वाचक और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को स्वीप गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 करने के लिए कहा गया। इसी के साथ छुटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में करने और अपात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटने के लिए भी कहा गया। वहीं मतदान के लिए भी लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed