फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pre primary schools will soon get new furniture

Solan News: प्री प्राइमरी स्कूलों जल्द मिलेगा फर्नीचर

Tue, 14 Jan 2025 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
छोटे कमरे वाले स्कूलों में बनेंगे नए भवन
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी ने सभी स्कूलों से मांगी सूची
स्कूलों को खेल सामग्री, डेस्क, कुर्सियां भी मिलेंगी
कक्षाओं की दीवारों में होगी पेंटिंग, झूले भी लगेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में प्री प्राइमरी स्कूलों को जल्द नया फर्नीचर मिलेगा। इसके लिए सभी शिक्षा खंडों से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी है, जहां पर प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू हो गई हैं और जहां बच्चों की खेलकूद सामग्री समेत कक्षाओं के लिए कमरा छोटा है। खंड प्रभारियों को इसकी सूचना परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा सोलन को देने के लिए कहा है। इसके बाद कमरे तैयार करने के लिए निदेशालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्री प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जिला सोलन में 563 स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं चल रही हैं। इन स्कूलों को स्मार्ट बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। प्री प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जा रही है। जिले में कई स्कूल ऐसे हैं, जहां पर कमरों का अभाव है। कुछ स्कूलों के कमरे बहुत छोटे हैं। इस कारण इन कमरों में छोटे बच्चों के लिए फर्नीचर और खेल सामग्री भी नहीं रख पा रहे हैं। अब ऐसे स्कूलों के लिए नए कमरे बनाए जाएंगे। इसके लिए स्कूलों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक विनय शर्मा ने बताया कि स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता समेत स्कूल भवनों का भी विकास होगा। सभी शिक्षा खंडों से कमरों की सूची मांगी गई है। जहां पर कमरों, फर्नीचर का अभाव होगा उसका प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed