फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   porn on whatsapp

महिलाओं को व्हाटसएप पर संदेश भेजने वाला आरोपी धरा

Fri, 07 Jan 2022 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। लंबे समय से नालागढ़ क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को अश्लील संदेश भेज कर परेशान करने वाले आरोपी को बद्दी पुलिस ने पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। लंबे समय से उत्तर प्रदेश निवासी विपिन कुमार उर्फ देव पुत्र ऋषिपाल सिंह गांव सरदारनगर डाकघर आलमपुर जाफराबाद तहसील औला जिला बरेली उत्तर प्रदेश खुद को योगा टीचर बताता था और महिलाओं के नंबर लेकर उन्हें अश्लील संदेश भेजता था।
विज्ञापन

उसके बाद जब उसे फोन किया जाता था तो उठाता नहीं था या काल डायवर्ट कर देता था। नालागढ़ में बहुत सारी ब्यूटी पार्लर संचालक महिलाओं और युवतियों को उसने नाक में दम कर रखा था। पहले तो सब महिलाएं कानूनी पचड़े में न पड़ने और लोकलाज के चक्कर में इस मामले को अनदेखा करती रहीं, लेकिन तंग आने पर एक युवती ने 4 जनवरी को 1100 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवा दी। उसके बाद महिला पुलिस थाना की टीम थाना प्रभारी विजय शर्मा के नेतृत्व में हरकत में आ गई और शातिर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसमें साइबर सेल की मदद भी ली गई। सर्वप्रथम व्हाटसएप कंपनी पर एफआईआर दर्ज करने के बाद उक्त शातिर के नंबर की डिटेल मांगी गई जो कि कंपनी को देनी पड़ी। उसके बाद बद़दी पुलिस की टीम लगातार तीन दिन तक नालागढ़ क्षेत्र में डेरा डाले रही। पुलिस जहां पहुचंती शातिर आगे निकल जाता या गुमराह कर देता।
विज्ञापन

दूसरों के फोन से चला देता था व्हाटसएप
आरोपी विपिन कुमार राह चलते लोगों से उनका फोन लेकर बोलता था कि एक जरूरी फोन करना है। उसके बाद वह आम लोगों के फोन से उनका व्हाटसऐप अपने फोन पर ओटीपी लेकर एक्टिव कर लेता था और महिलाओं को भद्दे संदेश भेजता था तो उस व्यक्ति का नंबर जाता था। जब पुलिस ने उक्त नंबरों से पूछा तो सभी ने मना कर दिया कि उन्होंने ऐसा कोई संदेश नहीं भेजा तो पुलिस का माथा ठनका। उसके बाद जैसे ही व्हाटसएप कंपनी ने उसके नंबरों की डिटेल दी तो पुलिस ने जाल बिछाकर उसके गिरेबान पर हाथ डाला और सलाखों के पीछे डाला। आरोपी को ढाणा गांव तहसील नालागढ़ से गिरफ्तार किया गया जहां वह किराये के कमरे में रहता था। विपिन कुमार ढाणा के ही फेम नामक उद्योग में कैंटीन में काम करता था। डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालागढ़ से गायब हुईं दो सगी बहनें
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के चूहुवाल से दो सगी नाबालिग बहनें लापता हो गई हैं। ये दोनों लड़कियां अपने घर से फोन भी ले गई हैं। लड़कियों की लोकेशन पंजाब राज्य से आ रही थी। चुहूवाल में सब्जी की दुकान चलाने वाले प्रवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी दो बेटियां एक सातवीं और दूसरी आठवीं में पढ़ती हैं। वीरवार को दोपहर बाद अचानक गायब हो गईं। ये लड़कियां साथ में फोन भी ले गई हैं। उन्होंने नालागढ़ पुसिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। डीएसपी नवदीप ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed