{"_id":"57a5f2d44f1c1bda762bcb7d","slug":"poltic-on-dun","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन की आड़ में कांग्रेस की जड़े खोदने मेें जुटी भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन की आड़ में कांग्रेस की जड़े खोदने मेें जुटी भाजपा
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के दून विधायक की पत्नी का टिप्पर खनन सामग्री की ढुलाई में पकड़े जाने और विधायक के खनन पट्टा क्षेत्र में अनियमितताएं पाए जाने के बाद भाजपा ने खनन माफिया की आड़ में कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। साथ ही बीबीएन में खनन पट्टा क्षेत्रों की हाई पावर कमेटी या एनजीटी से जांच की मांग भी की है। कई समाजसेवी लोग भी बीबीएन के पर्यावरण को चिंताजनक बताते हुए इसकी मांग करने लगे हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. श्रीकांत शर्मा, कैप्टन डीआर चंदेल, जिला भाजपा सचिव एवं पूर्व बीडीसी चेयरमैन बलविंद्र ठाकुर तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष ध्यान सिंह लादी ने कहा कि अगर किसी राजनेता पर खनन के आरोप साबित होते हैं तो विधानसभा से उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए। वह शनिवार को पत्रकारवार्ता में बोल रहे थे। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का यह तर्क की पुलिस भाजपा के दबाव में आकर काम कर रही है, तर्कसंगत नहीं है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हैं और प्रशासन माफिया पर लगाम सरकार के कहने पर कस रहा है न कि भाजपा के कहने पर। बीबीएन पुलिस निष्पक्ष तौर पर कार्य करते हुए अवैध खनन माफिया, शराब माफिया, ड्रग माफिया और नशा माफिया का सफाया कर रही है। भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि बीबीएन में खनन पट्टा क्षेत्रों की जांच होनी चाहिए। कोई इसमें दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
सभी काम कायदे से हो रहे : राम कुमार
विधायक राम कुमार चौधरी ने सारे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सभी काम कायदे के तहत ही हो रहे हैं। दून में भाजपा अपना वर्चस्व खोती जा रही है। दून का विकास भाजपाई पचा नहीं पा रहे हैं। कुछ बागी नेताओं के इशारों पर काम हो रहा है। पुलिस ड्रग्स माफिया पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही है। रेहड़ी फड़ी लगाकर दो जून की रोटी कमाने वालों के भारी भरकम चालान करके पुलिस का अधिकारी वाहवाही लूट रहा है।
विज्ञापन
खनन माफिया के खिलाफ जारी रहे मुहिम
बददी (सोलन)। जिप वार्ड बरोटीवाला की सदस्य सत्या देवी ने पुलिस प्रशासन से अवैध खनन के खिलाफ
मुहिम जारी रखने की मांग की है। इससे बीबीएन को पर्यावरण को होने वाले खतरे से बचाया जा सकेगा। कहा कि खनन के कारण जल स्तर बहुत नीचे चला गया है। आईपीएच की स्कीमों को भी नुकसान पहुंच रहा है। किसानों की जमीनें खोदी जा रही हैं जिसकी शिकायतें अधिकारियों के पास लंबित हो सकती हैं। उन्होंने लीज पर दी जमीनों के मामले की जांच एनजीटी और हाई पावर कमेटी तथा प्रदेश सरकार से करवाने की मांग की है।