{"_id":"5e5412737d945654ac1572c9c8f22be1","slug":"political-hindi-news-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों में फिर गूंजा सीवरेज का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों में फिर गूंजा सीवरेज का मुद्दा
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन
Updated Sun, 20 Dec 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। चुनावी शोर में सीवरेज का मुद्दा फिर गूंजने लगा है। स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल सोलन में सीवरेज सुविधा की दरकार है। महज 30 फीसदी क्षेत्र ही सीवरेज सुविधा से जुड़ पाया है।
इस क्षेत्र में भी हालात ऐसे हैं कि लोग कनेक्शन लेने के लिए ही आगे नहीं आ रहे हैं।
हालांकि नगर परिषद इसके लिए संजीदा है, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद क्षेत्र को सीवरेज से जोड़ने की कवायद हर तरफ विफल होती जा रही है। लिहाजा नगर परिषद में चाहे किसी भी पार्टी का वर्चस्व रहा हो। सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधा से आधुनिक शहर को लैस करने में कामयाबी हासिल नहीं हो सकी है। सीवरेज का कार्य आईपीएच के अधीन है, लेकिन नप आईपीएच की लचर कार्यशैली को इस कार्य में बाधा बता रहा है। लिहाजा शहर में सीवरेज का विस्तार किए जाने का कार्य काफी समय से चल रहा है। आज तक शहर का केवल 30 प्रतिशत हिस्सा ही सीवरेज सुविधा से जुड़ पाया है। जो क्षेत्र इस सुविधा से जुड़े हैं, वहां स्थानीय लोग कनेक्शन लेने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं।
आईपीएच का रवैया सुस्त : कांग्रेस
नगर परिषद के कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष कुल राकेश पंत का कहना है कि सीवरेज का विस्तार किए जाने का कार्य आईपीएच विभाग को दिया गया है और विभाग की सुस्त चाल के कारण सोलन आज तक इस सुविधा से महरूम है।
विज्ञापन
सत्ता में आते ही तालमेल की कमी करेंगे दूर : भाजपा
वहीं नगर परिषद के भाजपा समर्थित उपाध्यक्ष पवन गुप्ता का कहना है कि भाजपा अगर इस बार नप में सत्ता कायम करती है तो सीवरेज की परेशानी का हल निकाला जाएगा। आईपीएच पर कार्य जल्द करने का दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि तालमेल की कमी से सोलन शहर सीवरेज से नहीं जुड़ सका है।
यहां काम पूरा
सोलन को सीवरेज से जोड़ने के लिए तीन जोन ए बी और सी में बांटा गया है। फिलहाल जोन बी का कार्य चल रहा है। इसमें खुंडीघार, राजगढ़ रोड, कोटलानाला, टैंक रोड व मधुबन कॉलोनी आदि क्षेत्रों को जोड़ा जाना है। विभाग का दावा है कि इसका कार्य 90 प्रतिशत पूरा भी किया जा चुका है। इस जोन के लिए सीवरेज टैंक प्लांट खुंडीधार के साइंटिस्ट कॉलोनी के समीप बनाया जा चुका है।
यहां अभी बाकी
वहीं कुछ स्थान ऐसे भी हैं, जहां कोर्ट केस चल रहे हैं। इसी कारण वही कार्य नहीं हो पा रहा है। यही नहीं, विभाग द्वारा इस जोन के लिए कनेक्शन ऑर्डर भी रिलीज किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक कुछ लोग ही कनेक्शन के लिए सामने आए हैं। वहीं जोन ए और जोन सी का कार्य शुरू किया जाना बाकी है। इसमें ए जोन में सेंट ल्यूक्स से चंबाघाट और सी में न्यू बस स्टैंड, आईटीआई और आसपास का क्षेत्र है।