{"_id":"69fb5713ea5f45ed1f074117","slug":"police-sent-habitual-offender-to-preventive-custody-solan-news-c-176-1-ssml1040-168840-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पुलिस ने आदतन अपराधी को भेजा निवारक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पुलिस ने आदतन अपराधी को भेजा निवारक हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह तक आरोपी को रखा कारागार में
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला पुलिस ने चिट्टा तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधी को निवारक हिरासत में भेजा है। आरोपी की पहचान हितेंद्र ठाकुर गांव थाच, डाकखाना भराड़ीघाट, तहसील अर्की के रूप में हुई है।
पुलिस मुख्यालय के माध्यम से आरोपी को निवारक हिरासत में रखने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। प्रदेश सरकार ने प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए आरोपी को तीन माह की अवधि के लिए जिला कारागार में निवारक हिरासत में रखने के आदेश जारी किए हैं। दाड़लाघाट पुलिस ने 5 मई को आरोपी को हिरासत में लेकर तीन माह के लिए जिला कारागार सोलन भेज दिया है। आरोपी दाड़लाघाट क्षेत्र का निवासी है। वह पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है।
एसपी टीएसडी वर्मा ने बताया कि जिला सोलन पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल आदतन अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है।