फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Police rescued 85 year old senior citizen fallen into well in Nalagarh's Baglaihad

खेतों की सैर पर निकला बुजुर्ग रास्ते में बने कुएं में गिरा

Mon, 13 Jun 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। बगलैहड़ पंचायत के गोला गांव में खेतों की सैर को निकले 85 वर्षीय बुजुर्ग कुएं में गिर गए। कई घंटों तक बुजुर्ग कुएं से बाहर निकलने के लिए चिल्लाता रहा।
जलशक्ति विभाग के एक कर्मचारी ने ड्यूटी पर जाते समय बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज सुनी। जब वह कुएं के पास पहुंचा तो देखा कि एक बुजुर्ग कुएं में गिरा हुआ था।
विज्ञापन

उसने गांव वालों को इकट्ठा किया और साथ ही जोघों पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी दीवानचंद, नंद किशोर और परमीत ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रस्सी डाल कर बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि बुजुर्ग की हालत ठीक है। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों के लिए ही काम करती है। उन्होंने पुलिस कर्मियों के इस कार्य के लिए उनकी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed