{"_id":"681c8a718e72894606019a61","slug":"pnb-pensioners-discussed-their-demands-in-nalagarh-solan-news-c-176-1-ssml1040-143403-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ में पीएनबी पेशनरों ने मांगों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ में पीएनबी पेशनरों ने मांगों पर की चर्चा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में पंजाब नेशनल बैंक सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी संगठन की बैठक निजी होटल में हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सहायक महाप्रबंधक गुरदयाल सिंह चंदेल ने की। बैठक में सबसे पहले पुराने साथी जोगिंद्र सिंह के निधन कर शोक व्यक्त किया गया और एक मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा पहलगाम में मारे गए पर्यटकों के मौत पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में एसआर रघुवंशी ने मांगाें चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने आजतक बैंक कर्मचारियों की पेंशन का संशोधन नहीं किया गया है। बैंक कर्मचारियों की पेंशन नहीं बढ़ती है। केवल उनके डीए में ही बढ़ोतरी होती है। जो पेंशन एक बार लग जाती है वह हमेशा के लिए रहती है। बैठक में प्रस्ताव पास करके सरकार से मांग उठाई गई कि बैंक पेंशनर की पेंशन को भी अन्य सरकारी विभागों की तरह समय समय पर संशोधन किया जाना चाहिए। बैठक में गुरदयाल सिंह चंदेल के अलावा एसआर रघुवंशी, रामशरण ठाकुर, माघी राम धीमान, कमलेश गुप्ता, मस्तराम कश्यप, तरसेम सिंह, गुरनाम सिंह आदि उपस्थित रहे।