फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   PM SHRI schools in the district to undergo digitalization; online report cards to be generated for all activities.

Solan News: जिले में पीएम श्री स्कूलों का होगा डिजिटलाइजेशन, सभी गतिविधियों का बनेगा ऑनलाइन रिपोर्ट कार्ड,

Sun, 30 Aug 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 30 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
एनसीईआरटी करवा रहा है ट्रायल, स्कूलाें में पारदर्शी बनेगी व्यवस्था
विज्ञापन

वर्तमान में मैनुअल तरीके से दर्ज की जा रही हैं इन स्कूलों की गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पीएम श्री स्कूलों को और अधिक आधुनिक व पारदर्शी बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब इन सभी स्कूलों का पूर्ण रूप से डिजिटलाइजेशन किया जाएगा, जिससे शिक्षण कार्य से लेकर अन्य गतिविधियों में पारदर्शिता आएगी। इस नई व्यवस्था के तहत स्कूलों की तमाम गतिविधियों का ऑनलाइन रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा और पूरा डाटा एक ही जगह उपलब्ध रहेगा।
वर्तमान में पीएम श्री स्कूलों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक गतिविधियों का रिकॉर्ड मैनुअल तरीके से रखा जा रहा है। इसमें समय और संसाधनों की खपत अधिक होती है। अब इस व्यवस्था को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट करने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की टीमों ने ट्रायल शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

डिजिटलाइजेशन की इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक अलग से विशेष पोर्टल तैयार किया जा रहा है। इस पोर्टल पर स्कूलों में होने वाले दैनिक कार्यों, अध्यापकों और छात्रों की उपस्थिति, बुनियादी ढांचे, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों का पूरा ब्योरा रियल टाइम में अपडेट होगा। एनसीईआरटी की टीमें अलग-अलग स्कूलों में जाकर पोर्टल की कार्यप्रणाली और इसकी उपयोगिता को लेकर ट्रायल कर रही हैं। जिला समन्वयक बबीता ठाकुर ने बताया कि पीएम श्री स्कूलों में डिजिटलाइजेशन प्रक्रिया को लागू करने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। एनसीईआरटी द्वारा किए जा रहे ट्रायल पूरे होते ही सभी पीएम श्री स्कूलों का डाटा इस ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ दिया जाएगा। इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और मॉनिटरिंग बेहद आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पीएम श्री स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डिजिटलाइजेशन बेहद जरूरी है। पोर्टल बनने के बाद सभी गतिविधियों का ऑनलाइन रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा, जिससे स्कूलों के प्रदर्शन का सटीक मूल्यांकन किया जा सकेगा। - डॉ. राजेंद्र वर्मा, शिक्षा उपनिदेशक गुणवत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed