{"_id":"590623324f1c1b36514416ac","slug":"pinegrow-defated-meyo-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में पाइनग्रोव ने मेयो कॉलेज को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में पाइनग्रोव ने मेयो कॉलेज को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में आयोजित लड़कों की क्रिकेट प्रतियोगिता में पाइनग्रोव स्कूल ने फाइनल मैच जीत ट्रॉफी अपने नाम की। शानदार गेंदबाजी के लिए सक्षम को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। साथ ही अतुल को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक, दि लारेंस स्कूल सनावर के रेहान वर्मा को उभरता सितारा, मेयो कॉलेज अजमेर के उदय टोटुका को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पाइनग्रोव और मेयो कॉलेज अजमेर के बीच खेला गया। टॉस जीत कर मेयो कॉलेज के खिलाड़ियों ने पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। मेजबान स्कूल के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने धीमी गति से खेल की शुरूआत करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 165 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करते हुए मेयो कॉलेज ने 8 विकेट के नुकसान पर महज 146 रन ही बना पाए। इस दौरान पाइनग्रोव स्कूल के निदेशक कैप्टन एजे सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी विजेता खिलाड़ियों को भी बधाई देते हुए उनके अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन