फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Public rais a problem in Pershana Janta ke dawar

नालागढ़ के साई में खुली नेताओं के दावों की पोल

Fri, 18 Mar 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन Updated Fri, 18 Mar 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Public rais a problem in Pershana Janta ke dawar
नालागढ़ में प्रशासन ने सुनी लोगों की समस्याएं। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नालागढ़ उपमंडल की पंचायत साई में आयोजित  प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में लोगों ने स्थानीय प्रशासन की पोल खोलकर रखी दी। यही नहीं नेताओं द्वारा किए जाने वाले विकास के दावे भी यहां हवाई साबित हुए हैं। इस क्षेत्र के लोग करीब हर तरह की समस्या झेल रहे हैं। इसमें बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और लंबे अरसे से अटके पड़े विकास कार्यों को लोगों ने प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में रखा। यही नहीं कार्यक्रम में यह भी बात भी सामने आई है कि बद्दी तहसील में आने वाले लोगों के लिए अभी तक शौचालय की ही व्यवस्था नहीं हो पाई है।

कार्यक्रम में आई 160 शिकायतों में से सौ का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शिविर की अध्यक्षता डीसी सोलन राकेश कंवर ने की। शेष 60 मामले संबंधित विभागों को शीघ्र निपटारे के लिए भेजा जाएगा। शिविर में 4 इंतकाल, 14 हिमाचली प्रमाणपत्र, 11 जाति प्रमाणपत्र तथा 8 आय के प्रमाणपत्र बनाए गए। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं तथा शिकायतों को शीघ्र दूर करें।
विज्ञापन


इस मौके पर जिप सदस्य सुमन शर्मा, नप अध्यक्ष बद्दी मदन चौधरी, पंचायत साई की प्रधान उर्मिला देवी, पंचायत गोयला प्रधान कृष्णा, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष नालागढ़ बलविंद्र ठाकुर, सौड़ी की प्रधान राजेंद्र कौर, पूर्व प्रधान राम प्रकाश, संजीव कुमार कुंडलस, उपमंडल अधिकारी नालागढ़ हरिकेश मीणा, एसपी बिशेर सिंह, जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी सुरेश सिंघा, जिला पंचायत अधिकारी विजय बरागटा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा जीवन शर्मा और उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा चंद्रेश्वर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय निर्माण पर 12 हजार की मदद
डीसी राकेश कंवर ने जल जनित रोगों से बचने के लिए पेयजल के स्रोतों को साफ तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आम जनता से घर-घर में शौचालय बनाने की अपील की। शौचालय बनाने के लिए सरकार 12000 रुपये की मदद देती है। मनरेगा के तहत शौचालय बनवाकर वह मजदूरी भी बचा सकता है।

पंदल तक बस चलाने के निर्देश
कार्यक्रम में शिकायत आई कि नालागढ़ से चलने वाले निगम की बस गोयला पन्नर तक ही जाती थी जबकि इसकी रूट पंदल तक था। बधोखर के उपप्रधान रमेश, दीगप के पवन कुमार, बधोखर के पूर्व प्रधान दलेल सिंह, धर्मवीर और सतीश कुमार ने डीसी से बस को पंदल तक चलाने की मांग की। इसे उन्होंने मौके पर ही स्वीकार कर आरएम को निर्देश जारी किए।

कार्यक्रम में उठाईं लोगों ने समस्याएं
प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में भटोली पंचायत की प्रधान सोनू देवी और पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से मुलाकात की।
इस दौरान लोगों ने पंचायत के डोगरांवाला में पानी की समस्या, नई योजनाओं के कार्य में तेजी लाने, दसोरा माजरा में ट्यूबवेल का कार्य शुरू करने, झाड़माजरी, पलांखवाला, दसोरा माजार और एलटी लाइन ठीक कराने, झाड़माजरी में हेल्थ सेंटर खोलने, सरकारी जमीन से नाजायज कब्जे हटाने, बद्दी तहसील में शौचालय की व्यवस्था करने, बुरांवाला, बलयाणा, दसोरा माजरा सड़क की हालत ठीक कराने और उद्योगों से निकलने वाले धुएं तथा पानी के प्रदूषण को रोकने की मांग की।


बद्दी-साई रूट पर चलाएं बस
सौड़ी पंचायत की प्रधान राजेंद्र कौर ने बद्दी-साई रूट पर बस सेवा शुरू करने, सौड़ी स्कूल में अध्यापकों के पद भरने, बिजली की लाइन दुरुस्त करने, सड़कों की हालत ठीक करने, ततोहा नदी पर पुल बनाने समेत दर्जनों मांगें रखीं। डीसी ने प्राथमिकता के आधार पर इन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed