फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Persahan janta ke dawar in memlege

प्रशासन के द्वार सड़क अौर पानी की किल्लत

Fri, 29 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 29 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Persahan janta ke dawar in memlege
ममलीग में लोगों की समस्याएं सुनते अध‌िकारी - फोटो : अमर उजाला
कंडाघाट उपमंडल के ममलीग में प्रशासन जनता के द्वार में सड़क, पानी, परिवहन और बिजली से संबंधित मुद्दे गूंजे। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 176 मामले आए। इनमें से 140 मामलों का मौके पर निपटारा कर दिया गया तथा शेष 36 मामलों को संबंधित विभागों को भेजा गया।
विज्ञापन

 
अधिकांश मामले पेयजल, लोक निर्माण विभाग, राज्य पथ परिवहन निगम तथा बिजली बोर्ड से संबंधित थे। शिविर में 5 भू इंतकाल, 50 विभिन्न पत्र, एक पंजीयन वसीका, 4 घोषणा पत्र, 3 निशानदेही प्रतियां तथा 6 शपथ पत्र जारी किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने की।
विज्ञापन

 
बीडीसी कंडाघाट की अध्यक्ष रीता ठाकुर, पंचायत ममलीग की प्रधान द्रोपदी देवी, पंचायत जधाणा के प्रधान पिकेंश वर्मा, पंचायत कनैर के प्रधान कमलेश शर्मा, पंचायत सतड़ोल की प्रधान सुखदेई तनवर, पंचायत सायरी की प्रधान अंजू ठाकुर, पंचायत पौधना के प्रधान संजीव ठाकुर, खंड कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष त्रिलोक शांडिल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन संदीप नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दरोच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए आयोजित होते हैं कार्यक्रम
मंत्री ने कहा कि सड़क सुविधा, छात्रों के घरद्वार के पास बेहतर शिक्षा के साधन, राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्वच्छ जल की उपलब्धता तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। इसे प्राप्त करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मूलभूत सुविधाओं के साथ लोगों की शिकायतों और समस्याओं का निराकरण भी प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसी कड़ी में समय-समय पर जिला, उपमंडल एवं तहसील तथा ग्राम स्तर पर प्रशासन जनता के द्वार शिविर आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed