Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People shopped extensively for Diwali.

Solan News: दिवाली के लिए लोगों ने जमकर की खरीदारी

Sat, 07 Nov 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
मिठाई, राशन, पटाखों की दुकानों में लगी भीड़
विज्ञापन

धर्मपुर में सड़क पर बाजार सजने से आवाजाही में परेशानीसंवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (सोलन)। दीपावली पर धर्मपुर और आसपास के बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। धनतेरस की शाम से ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। छोटी दीपावली में दोपहर से देर शाम तक बाजार में खूब चहल-पहल रही। बाजार में लौटी रौनक से स्थानीय कारोबारी भी खुश नजर आए।
इस बार धनतेरस पर झाड़ू की बिक्री भी चर्चा में रही। सोशल मीडिया और यूट्यूब इन्फ्लुएंसर्स की ओर से धनतेरस पर झाड़ू, नमक, कच्ची हल्दी और अन्य सामग्री खरीदने से सुख-समृद्धि आने संबंधी वीडियो प्रसारित किए गए। इसका असर धर्मपुर बाजार में भी देखने को मिला। दुकानों पर झाड़ू की मांग बढ़ी रही। राजस्थान से आए कुछ लोगों ने खजूर के पत्तों से बनी झाड़ू बेचकर अच्छी कमाई की। बाजार में एक झाड़ू की कीमत 25 से 150 रुपये तक रही। कई लोगों ने झाड़ू की बढ़ी बिक्री को सोशल मीडिया का असर बताया।
विज्ञापन

दीपावली पर लोगों ने शगुन के तौर पर नए बर्तन और खिल-पताशे भी खरीदे। बर्तनों की दुकानों पर प्रेशर कुकर, स्टील के पतीले और थालियों की अधिक बिक्री हुई। मिठाई, राशन, पटाखों और अन्य जरूरी सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। इलेक्ट्रॉनिक्स समेत अन्य दुकानों में भी खरीदारी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार, दीपावली से दो दिन पहले तक धनतेरस पर अपेक्षित ग्राहक नहीं पहुंचे थे, लेकिन धनतेरस की शाम और दीपावली के दिन खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली। इससे दुकानदारों के चेहरों पर रौनक लौट आई।
बाजार में बढ़ती भीड़ के बीच अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की समस्या भी सामने आई। कई दुकानदारों ने सामान सड़क और पैदल चलने के रास्तों तक सजा रखा। इससे राहगीरों को परेशानी हुई। शिमला की ओर जाने वाले हाईवे पर अवैध पार्किंग के कारण सड़क का आधा हिस्सा वाहनों से घिरा रहा। त्योहार के दौरान भीड़ को देखते हुए अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने की जरूरत महसूस की गई।

परवाणू-सोलन और कालका-सोलन फोरलेन के कारण अब लोगों को सोलन और कालका पहुंचने में कम समय लगता है। इसके चलते कुछ लोग खरीदारी के लिए इन बड़े बाजारों का रुख भी करते हैं। इसके बावजूद इस बार दीपावली पर धर्मपुर बाजार में लौटी रौनक स्थानीय कारोबारियों के लिए राहत लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed