फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People of Darlaghat writes police complaints of creating ruckus agsinst Ambuja employees living in auditorium

अंबुजा कंपनी के कर्मियों के हुड़दंग मचाने पर थाने में दी शिकायत

Mon, 21 Jun 2021 05:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
People of Darlaghat writes police complaints of creating ruckus agsinst Ambuja employees living in auditorium
People of Darlaghat writes police complaints of creating ruckus agsinst Ambuja employees living in auditorium
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत रौड़ी के पूर्व पंचायत सदस्य जगदीश शर्मा ने थाना प्रभारी को अंबुजा सीमेंट कंपनी के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा है। कंपनी के ऑडिटोरियम में रह रहे कामगारों की रोज रात को शराब पीकर गालीगलौज करने और हुड़दंग मचाने की शिकायत की गई है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि रौड़ी में अंबुजा सीमेंट कंपनी ने इस भवन की सबसे ऊपरी मंजिल में 15 से 20 लोग लगभग पिछले एक माह से ठहराए गए हैं। ये लोग शराब के नशे में गाली गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इस भवन के पीछे लोगों के घर होने के कारण उनका रात को बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

इस बारे में कई बार कंपनी अधिकारियों को बताया गया लेकिन आज भी हालात पहले जैसे बने हुए हैं। पुलिस से मजदूरों को इस भवन से अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। पुलिस थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा था लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। अगर फिर ऐसा मामला सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed