फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People kept waiting for buses in Solan on Gowardhan pooja and Vishawkarma day

बसों का इंतजार करते दिखे लोग, दोपहर बाद शुरू हुआ कारोबार

Fri, 05 Nov 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
People kept waiting for buses in Solan on Gowardhan pooja and Vishawkarma day
सोलन के पुराने बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन/धर्मपुर। विश्वकर्मा दिवस पर बसें, टैक्सी, प्रिंटिंग प्रेस और औजारों सहित काम करने के उपकरणों की पूजा-अर्चना की गई। इसके चलते कई लोगों को बस सुविधा से वंचित रहना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद शहर में कारोबार शुरू किया गया। इस मौके पर मालरोड, मुख्य बाजार, चौक बाजार सहित कई जगहों पर विश्वकर्मा दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

बाईपास, न्यू कथेड़ और न्यू बसस्टैंड की मोटर मार्केट बंद रही। शहर में सुबह से यातायात भी बेहद कम देखने को मिला। दिवाली के एक दिन बाद मनाए जाने वाले विश्वकर्मा दिवस पर मुख्यालय में भंडारा नहीं लगाया गया। पुराने बस अड्डे पर टैक्सी चालकों ने वाहनों की पूजा कर दोपहर 12 बजे के बाद कारोबार शुरू किया।
विज्ञापन

वहीं, धर्मपुर में गोवर्धन दिवस पर बाजार और मोटर मार्केट पड़ाव पर विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि गोवर्धन दिवस पर विश्वकर्मा पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नरेश गुप्ता, महेंद्र सिंगला, विकास सिंगला, प्रेम दत्त, कुलदीप सिंगला, बृजलाल गुप्ता, योगेंद्र, विजय, रूपी, रामकुमार, दिनेश नैयर, प्रकाश, तनिष, धीरज वालिया, राहुल वालिया, रोशन, अंकुश रेहसुल रहमान और सनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed