फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People in Pathragal annoys over merging other people in their ward for voting

पथरागल वार्ड में मतदाताओं के सम्मिलित होने पर तल्ख

Wed, 13 Jan 2021 07:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। उपमंडल में नई बनी बरायली पंचायत के वार्ड-1 चल्यावण के मतदाताओं ने चुनाव आयुक्त को एक शिकायत पत्र से पथरागल वार्ड के 15 से 20 मतदाताओं के सम्मिलित होने पर आपत्ति जताई है। चल्यावण गांव के देवी लाल ठाकुर मुख्य हस्ताक्षरी ने कहा कि चल्यावण वार्ड-1 में नए बने पथरागल वार्ड जो गांव सुखण वार्ड से हटाकर बरायली पंचायत में सम्मिलित किया है, उस वार्ड के 15 से 25 मतदाता चल्यावण वार्ड में मिला दिए हैं।
विज्ञापन

इस गांव के मतदाताओं को बिल्कुल भी मान्य नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने एसडीएम अर्की और बीडीओ कुनिहार से तुरंत संपर्क साधा लेकिन उन्होंने असमर्थता जाहिर की कि इन मतदाता सूचियों को अब नहीं बदला जा सकता है। वार्ड-1 के मतदाताओं ने कहा है कि एक सप्ताह के भीतर यदि मतदाता सूची को नहीं बदला जाता है या इन मतदाताओं को चल्यावण वार्ड में मतदान करने से रोका जाए नहीं तो न्यायालय जाने से पीछे नहीं हटेंगे। एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने कहा कि विभाग ने किसी भी आपत्ति या डिलीशन, एडिशन के लिए एक महीने का समय दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed