फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People from Kalka, Parvanoo and Pinjore come to watch rescue operation in Parvanoo's in TTR chowk

रेस्क्यू ऑपरेशन देखने के लिए सड़क पर खड़े कर दिए वाहन, लगा जाम

Tue, 21 Jun 2022 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
एमएम भंडारी
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। टीटीआर रिसोर्ट में केबल पर लटकी ट्रॉली देखने के लिए सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं। इससे परवाणू में एनएच पर लंबा जाम लग गया। टीटीआर चौक के पास भीड़ को काबू करना दिन भर पुलिस के लिए चुनौती बना रहा।
रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने का पता लगते ही परवाणू और कालका-पिंजोर तक के लोग टीटीआर चौक पर पहुंच गए। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जैसे ही लोगों को पता चला कि ट्रॉली हवा में फंस गई तो उन्होंने अपने वाहन सड़कों किनारे खड़े कर दिए और खुद नजारा देखने लग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने जवान तो तैनात किए थे लेकिन भीड़ किसी की सुनने को तैयार नहीं थी। करीब 200 मीटर के इस एरिया में जगह-जगह लोग जमा हो गए। हर तरफ से वीडियो बनाए जा रहे थे। हालांकि पुलिस बार-बार लोगों को रोकती रही लेकिन लोग किसी की सुनने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेतरतीब वाहनों से लगा जाम
सड़क किनारे पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से टीटीआर चौक से परवाणू और दत्यार तक लंबा जाम लगा रहा। लोगों ने जगह-जगह वाहन खड़े कर रखे थे। जाम के कारण यहां पर सड़कों पर आवाजाही काफी धीमी हो गई। वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। हालांकि करीब एक घंटे बाद जब रेस्क्यू पूरा होने लगा तो पुलिस ने वाहनों को वहां से हटाना शुरू किया। उसके बाद भी काफी लंबा जाम लगा रहा।
लोग भी बचाने के लिए कर रहे थे प्रार्थना
ट्रॉली फंसने से जहां एक ओर लोगों के मन में डर था वहीं दूसरी ओर लोग रेस्क्यू टीम और पुलिस कर्मियों से बार-बार पर्यटकों को बचाने के अपील भी करते रहे। लोग इस दौरान प्रार्थना भी कर रहे थे कि पर्यटकों को कुछ न हो और सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाए। इसी के चलते लोग न तो वहां से हट रहे थे और न ही पुलिस की सुन रहे थे। जैसे ही अंतिम पर्यटक को निकाला और रेस्क्यू पूरा हुआ तो उसके बाद लोगों ने सड़कों से अपने वाहन हटाना शुरू किया।

रोपवे को बढ़ावा देने पर भी उठ रहे थे सवाल
भीड़ के दौरान कई लोग बातें कर रहे थे कि एक ओर प्रदेश सरकार रोपवे को बढ़ावा दे रही है। दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही कई लोगों की जान तक ले सकती है। ऐसे में यदि रोपवे बनाने हैं तो सरकार को पहले इसमें सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ करना होगा। इसे लेकर भीड़ में चर्चा चली रही। लोग अपने तर्क देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed