फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People flocks to Parvanu barrier to enter Himachal

बार्डर खुलते ही परवाणू बैरियर पर पहुंचे हजारों लोग

Wed, 16 Sep 2020 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। प्रदेश के बैरियरों को खोलने की खबर मिलते ही बाहरी राज्यों से बुधवार को हजारों की संख्या में लोग प्रदेश में आने के लिए परवाणू बैरियर पर उमड़ पड़े। यहां पर प्रदेश के बॉर्डर खोलने के फैसले के आदेश दोपहर तक नहीं पहुंच सके। इस कारण लोगों को परवाणू पुलिस ने बैरियर पर ही रोक दिया और प्रदेश में एंट्री नहीं होने दी। लोगों को घंटों तक कतारों में लग कर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई लोग पुलिस कर्मचारियों से भी उलझते रहे और काफी रोष प्रकट किया। इसके बावजूद कोई एंट्री नहीं मिल सकी। दोपहर बाद तक परवाणू बैरियर में अधिसूचना नहीं पहुंच सकी थी। यहां प्रदेश में एंट्री के लिए काफी लोग अधिसूचना पहुंचने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण प्रदेश की सीमाओं को सील करने के लिए लगाए नाकों को कैबिनेट की बैठक में हटाने का निर्णय लिया था। पहले बाहरी राज्यों से लोग ई-पास के जरिये प्रदेश में एंट्री करते थे लेकिन कैबिनेट का फैसला सुनते ही नाके में बाहरी राज्यों के लोगों की भीड़ बढ़ गई। नाके में तैनात पुलिस के जवानों को भी लोगों को समझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करनी पड़ी।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह कंबोज ने कहा कि वह चंडीगढ़ से आए हैं और उन्हें किसी काम से हिमाचल के परवाणू तक जाना है। पिछले कल ही मीडिया के जरिये उन्हें सूचना मिली कि प्रदेश की सभी सीमाओं को खोल दिया है। अब ई-पास की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद उन्हें बैरियर पर रोक दिया। बैरियर पर प्रवेश के इंतजार में खड़े विजय और कमलेश पटेल ने कहा कि यहां पर लंबा इंतजार करने के बाद भी एंट्री नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरियर खुलते ही प्रदेश में एंट्री के लिए परवाणू बैरियर में पहुंचे लोगों ने अधिसूचना जारी नहीं करने को लेकर सवाल उठाया है। लोगों ने कहा कि एक तो पहले ही लोग कोविड-19 के चलते परेशानी में है। दूसरी तरफ सरकार की लेटलतीफी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। जब कल ही आदेश पास कर दिए गए थे तो अधिसूचना जारी करने में इतना समय नहीं लगना चाहिए।

अधिसूचना मिलते ही खोली गई एंट्री : रोल्टा
डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने कहा कि अधिसूचना नहीं आई, इसलिए लोगों को नहीं भेजा जा रहा है। बॉर्डर में स्थिति सामान्य है। जैसे ही अधिसूचना आई वैसे ही लोगों को बैरियर से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed