फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Demand to upgrade school to secondary level in Teliwala, Nalagarh

Solan News: नालागढ़ के तेलीवाला में स्कूल को माध्यमिक दर्जा देने की मांग

Mon, 28 Sep 2026 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 28 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demand to upgrade school to secondary level in Teliwala, Nalagarh
नालागढ़ के तेलीवाला में विधायक हरदीप बावा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्रोत: आयोजक
स्थानीय लोगों ने विधायक हरदीप बावा को दिया इसे लेकर एक ज्ञापन
विज्ञापन

मंझोली पंचायत के तेलीवाला में विधायक ने सुनीं ग्रामीणाें की समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। ग्राम पंचायत मंझोली के तेलीवाला गांव में विधायक हरदीप सिंह बावा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्कूल और परिवहन समेत विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगें रखीं। ग्रामीणों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन भी विधायक को सौंपा।
ज्ञापन में गांव की सड़कों की मरम्मत व निर्माण, पेयजल के लिए बोर और पानी की टंकी की व्यवस्था, संपर्क मार्गों को बेहतर बनाने और बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या का समाधान करने की मांग की गई। ग्रामीणों ने तेलीवाला प्राथमिक स्कूल को आठवीं कक्षा तक करने, बिजली की तारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने, स्कूल के समीप डंगे लगाने, गांव में गैस की गाड़ी पहुंचाने और किसानों के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग भी रखी। इसके अलावा मंझोली से लखनपुर तक सड़क संबंधी कार्य करवाने की मांग की गई।
विज्ञापन

विधायक हरदीप सिंह बावा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल और बिजली की आपूर्ति सुचारू करने के साथ बस सुविधा शुरू करवाने के लिए एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं को मौके पर सुनना और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समाधान करवाना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर लगाकर काम अवार्ड कर दिए गए हैं। जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

इस मौके पर पंचायत प्रधान बलजिंदर कौर, प्लासी कलां प्रधान विकास कुमार, अजैब सिंह, अमरीक सिंह, इंद्रपाल सिंह, परमजीत कौर, जैमल सिंह, अवतार सिंह, संदीप सिंह, गुरमेल सिंह, अब्दुल समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed