फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Deliberated on issues concerning ECHS and canteens.

Solan News: ईसीएचएस और कैंटीन में आ रही समस्याओं पर किया मंथन

Mon, 28 Sep 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 28 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Deliberated on issues concerning ECHS and canteens.
सोलन शहर के आयोजित भूतपूर्व सैनिक लीग सोलन की बैठक के दौरान मौजूद भूतपूर्व सैनिक। स्रोत : लीग
भूतपूर्व सैनिक सोलन लीग की त्रैमासिक बैठक का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सैनिक विश्राम गृह सोलन में भूतपूर्व सैनिक लीग सोलन की त्रैमासिक बैठक नायब सूबेदार डीआर पंडियार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में करीब 30 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की एकता, सेवा और सहभागिता की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं को सुनकर विचार-विमर्श के बाद उनके समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान एक्स-सर्विसमैन हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) समेत अन्य स्थानों पर आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। पूर्व सैनिकों के साथ होने वाले कथित दुर्व्यवहार पर भी चिंता जताई गई।
विज्ञापन

सीएसडी कैंटीन में आ रही दिक्कतों पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि सामान लेते समय पूर्व सैनिकों को परेशानी न हो। बैठक के अंत में 5-सिख रेजिमेंट से आए सूबेदार गुरप्रीत सिंह और उनकी टीम ने पूर्व सैनिकों को उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का लाभ किस प्रकार लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed