{"_id":"6ab91e193e8e8da8cd0e44d8","slug":"inauguration-of-the-renovated-vatika-fairground-in-shamrod-panchayat-solan-news-c-176-1-ssml1040-180170-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शमरोड़ पंचायत में वाटिका मेला मैदान में सुधारीकरण का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शमरोड़ पंचायत में वाटिका मेला मैदान में सुधारीकरण का किया लोकार्पण
विज्ञापन
सोलन के नौणी में आयोजित किसान मेले के दौरान जनसमस्याएं सुनते स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम
नौणी में मार्केट कॉम्प्लेक्स, रास्ते में टाइल कार्य के लिए एक-एक लाख की घोषणा
स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे सोलन के नौणी मंझगांव पंचायत में किसान मेले के समापन पर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने रविवार को सोलन उपमंडल की ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले के समापन समारोह में जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास ग्रामीण क्षेत्रों की मजबूत आर्थिकी पर निर्भर है। इसके लिए किसानों, बागवानों और पशुपालकों का विकास जरूरी है। उन्होंने मेले और त्योहारों को आपसी भाईचारे और मनोरंजन का माध्यम भी बताया।
इससे पहले डॉ. शांडिल ने शमरोड़ में चार लाख रुपये की लागत से वाटिका मेला मैदान के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने किसान मेले के आयोजन के लिए ग्रामीणों को बधाई दी। स्वास्थ्य मंत्री ने नशे को समाज के सामने बड़ी चुनौती बताते हुए युवाओं से इससे दूर रहने और अपने साथियों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि की घोषणा
डॉ. शांडिल ने नौणी में मार्केट कॉम्प्लेक्स, वाटिका खेल मैदान के सुधारीकरण और भूतपूर्व सैनिकों के घरों तक रास्ते में टाइलें लगाने के लिए एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त देने की घोषणा की। नौणी पंचायत में दो सोलर लाइट लगाने के लिए भी मांग के अनुसार धनराशि उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने किसान मेला समिति नौणी को 11 हजार और स्कूली बच्चों को पांच हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके जल्द समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, नौणी पंचायत प्रधान शिवानी ठाकुर, शमरोड़ पंचायत प्रधान रामगोपाल, सन्होल पंचायत प्रधान शारदा तोमर, मनसार पंचायत प्रधान जयप्रकाश, नौणी पंचायत उपप्रधान जोगेंद्र सिंह, शमरोड़ उपप्रधान बांके लाल भाटिया और मेला समिति प्रधान रचिन चौधरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण मौजूद रहे।