फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Children showcased their talents at the children's fair and festival of colors.

Solan News: बाल मेले और रंगोत्सव में बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

Mon, 28 Sep 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 28 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Children showcased their talents at the children's fair and festival of colors.
बद्दी के पट्टा महलोग स्कूल में आयोजित बाल मेले के दौरान प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित क
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा महलोग में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा महलोग में आयोजित बाल मेले और खंड स्तरीय रंगोत्सव में 11 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, रंगोली, चित्रकला, समूहगान, वाद-विवाद और एकल नृत्य प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों और रचनात्मक गतिविधियों से माहौल उत्सवमय रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में अमर सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि और गगन राणा ने विशेषातिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि, विशेषातिथि और विद्यालय की प्रधानाचार्य श्वेता गुप्ता ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य श्वेता गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी कला, रचनात्मकता और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed