फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Diesel bus sent from Solan depot to Nerwa; another route affected.

Solan News: सोलन डिपो से डीजल बस को भेजा नेरवा, एक और रूट प्रभावित

Mon, 28 Sep 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 28 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
तीन और को भेजने की चल रही है तैयारी, हो रही बसों की कमी
विज्ञापन

सोलन डिपो की पहले ही भेजा है 13 बसों को दूसरे डिपो के लिए
घटती बसों की संख्या के कारण कई गांव के लोग रहे रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की ओर से सोलन डिपो से बसों को अन्य जिलों के डिपो में भेजा जा रहा है। इस कारण जिले के कई छोटे-बड़े रूट प्रभावित हो रहे हैं। वहीं अब निगम की ओर से एक और डीजल बस को सोलन से नेरवा बस डिपो के लिए भेज दिया गया है। इस कारण अब सोलन डिपो के अंदर आने वाला एक और रूट प्रभावित हो गया है।
सोलन बस डिपो से अभी तीन और डीजल बसों को दूसरे डिपो के लिए भेजने की तैयारी चल रही है। ऐसे में अभी कई और रूट प्रभावित हो सकते हैं। सोलन डिपो से पहले ही पांच इलेक्ट्रिक और सात डीजल बसों को चंबा और रामपुर डिपो के लिए भेज दिया गया है। इस कारण पहले ही जिले के कई रूट प्रभावित हो गए हैं। वहीं डिपो में बसों की हो रही कमी के कारण एक ही बस को दो रूटों पर चलाना पड़ रहा है। इस कारण रूटों पर समय को भी बदलना पड़ रहा है। इसके अलावा लोगों को भी अपने आने-जाने के समय में बदलाव करना पड़ रहा है। डिपो के पास अब केवल 108 बसें बच गई है। इनमें से 15 नई इलेक्ट्रिक, दो पुरानी इलेक्ट्रिक और 91 डीजल बसें शामिल है। वहीं इनमें से रोजाना सोलन डिपो में करीब 10 बसें रिपेयर होने और मेंटेनेंस करवाने के लिए लाई जाती है। ऐसे में रूटों पर एक दिन में केवल करीब 98 बसें ही चल पाती है। वहीं डिपो के तहत आने वाले 108 रूटों में से रोजाना 10 रूट बसों की कमी के कारण प्रभावित होने लगे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
सोलन शहर के अंदर चलने वाली एक इलेक्ट्रिक बस की काफी समय से बैटरी खराब पड़ी है, लेकिन निगम की ओर से अब तक इसका कोई समाधान नहीं किया गया है। डिपो की ओर से नई बैटरी लगवाने के लिए डिमांड भेजी गई है। इसके बावजूद कई माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में अब एचआरटीसी का सोलन शहर के अंदर का भी एक रूट प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
निगम की ओर से अभी के समय अन्य डिपो में बसों की कमी को पूरा करने के लिए सोलन डिपो से बसों को भेजा जा रहा है। इससे डिपो के कई रूट प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि निगम की ओर से बसों की मेंटेनेंस का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, ताकि बसों को अन्य रूटों पर भी चलाया जा सके। - तरसेम सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी डिपो, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed