फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People facing bus crisis on Solan-Badog-Kumarhatti at evening time

सोलन-बड़ोग-कुमारहट्टी रूट पर नहीं मिल रही बस सुविधा

Sat, 05 Mar 2022 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला के सोलन-बड़ोग-कुमारहट्टी रूट पर देर शाम को बसें नहीं चलने के कारण लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम साढ़े सात बजे के बाद स्थानीय लोगों को बस नहीं मिल पा रही है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अधिकतर परेशानी कामकाज से लौटने वाले लोगों को हो रही है और उन्हें मजबूरन पैदल जाना पड़ता है।
जानकारी के अनुसार शाम साढ़े सात बजे सोलन से धर्मपुर की ओर अंतिम निजी बस जाती है। इसके बाद कमान एचआरटीसी के हाथ में है लेकिन बड़ोग बाईपास बनने से अधिकतर बसें टनल होकर कुमारहट्टी निकलती है। इसके चलते सोलन से शाम साढ़े सात बजे के बाद नगाली, बड़ोग और खिल का मोड़ जाने वाले लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

कई लोग एचआरटीसी की बसों का सहारा लेकर बड़ोग बाईपास से चले जाते हैं और टनल के पास उतरकर बड़ोग की ओर पैदल जात हैं। स्थानीय लोग राम, हरिमोहन, सीमा, रिता कश्यप ने बताया कि देर शाम करीब साढ़े सात बजे के बाद सोलन से बड़ोग की और बसें नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी की अधिकतर बसें बाईपास से होकर निकल जाती हैं। इस कारण काफी परेशानी आ रही है। लोगों ने कहा कि सोलन से बड़ोग के लिए बस सेवा रात के समय में भी चलाई जाएं। इससे स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी सोलन शुगल सिंह ने बताया कि साढ़े सात बजे के बाद जिस भी डिपो की बसें निकलती हैं, इसकी जानकारी ली जाएगी। संबंधित डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक से बातचीत कर मामले को देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed