{"_id":"6aa2b383d4d45c04fc0f84ff","slug":"pensioners-outraged-over-delay-in-payment-of-3-da-and-pending-benefits-solan-news-c-176-1-ssml1040-178674-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 3 फीसदी डीए और लंबित लाभों के \nभुगतान में देरी से पेंशनरों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 3 फीसदी डीए और लंबित लाभों के भुगतान में देरी से पेंशनरों में रोष
Fri, 11 Sep 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
पेंशनर कल्याण संगठन इकाई परवाणू की मासिक बैठक में अपनी मांग रखते पेंशनर। स्रोत एसोसिएशन
पेंशनर कल्याण संगठन इकाई परवाणू की बैठक में उठे कई मुद्दे संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। पेंशनर कल्याण संगठन इकाई परवाणू ने तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) और अन्य लंबित आर्थिक लाभों के भुगतान में देरी पर गहरा रोष व्यक्त किया है। संगठन ने निगम प्रबंधन और सरकार पर पेंशनरों की मांगों को अनसुना करने का आरोप लगाया है। यह नाराजगी गुरुवार को एचआरटीसी कर्मशाला, परवाणू में आयोजित मासिक बैठक में सामने आई।
बैठक की अध्यक्षता इकाई के उपप्रधान राम सरन ने की। इकाई प्रधान देव राज शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पेंशनरों की मांगों को कई बार सरकार और निगम प्रबंधन के ध्यान में लाया गया है। इसके बावजूद पेंशन में तीन प्रतिशत डीए की बढ़ोतरी नहीं की गई है। शर्मा ने परिवहन मंत्री से डीए देने के वादे को पूरा करने की मांग की।
उन्होंने बताया कि जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के लंबित आर्थिक लाभों का भुगतान भी लंबे समय से नहीं हुआ है। इनमें पेंशन एरियर, ग्रेच्युटी और लीव इन कैशमेंट जैसे देय लाभ शामिल हैं। इन भुगतानों में हो रही देरी से पेंशनरों में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
देव राज शर्मा ने कहा कि न्यायालय के फैसले के बाद भी डीए का पूर्ण भुगतान नहीं किया जा रहा है। कुछ मामलों में आंशिक भुगतान किया गया है, जबकि कई मामलों में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने निगम प्रबंधन और सरकार से सभी लंबित देय लाभों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की।
संगठन ने कहा कि जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को अभी तक उनके लंबित आर्थिक लाभ नहीं मिले हैं। इनमें पेंशन एरियर, ग्रेच्युटी और लीव इन कैशमेंट जैसे महत्वपूर्ण लाभ शामिल हैं। इन लाभों के भुगतान में लगातार हो रही देरी से पेंशनरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने सरकार और निगम प्रबंधन से मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर लंबित भुगतान जारी करने की अपील की है।