{"_id":"6ab920ddb5dd4f9b500422e0","slug":"pawan-and-ayush-topped-in-reel-making-while-muskan-excelled-in-poster-making-solan-news-c-176-1-ssml1040-180174-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रील मेकिंग में पवन-आयुष और पोस्टर मेकिंग में मुस्कान अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रील मेकिंग में पवन-आयुष और पोस्टर मेकिंग में मुस्कान अव्वल
Mon, 28 Sep 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय सोलन में ओजोन पखवाड़ के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में बने गए पोस्टर देखते प
सोलन कॉलेज में 15 दिवसीय विश्व ओजोन पखवाड़े का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन में 15 दिवसीय ‘विश्व ओजोन पखवाड़े’ का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इको क्लब और भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिवानी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों को ओजोन परत के क्षरण, वैश्विक तापवृद्धि और जलवायु परिवर्तन जैसी पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण हितैषी उत्पाद तैयार कर उनकी बिक्री भी की। इससे उन्होंने आत्मनिर्भरता और टिकाऊ जीवनशैली का संदेश देने के साथ आय भी अर्जित की। समापन समारोह में रील मेकिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रो. रेणु बाला, डॉ. योगेश कुमार और डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। रील मेकिंग में प्रो. आरती नेगी और डॉ. तन्वी कपूर निर्णायक रहे।
प्राचार्य डॉ. शिवानी शर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ‘सीखने के साथ कमाई’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी को महाविद्यालय की बेहतर पहल बताया। इस अवसर पर डॉ. एनआर कश्यप, प्रो. आरती नेगी, डॉ. तन्वी कपूर समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये रहे प्रतियोगिता के विजेता
रील मेकिंग प्रतियोगिता में पवन और आयुष ने प्रथम, आकृति और नवनिधि ने द्वितीय तथा महक और मीनाक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में मुस्कान कश्यप प्रथम, नितिन द्वितीय और मनीषा कौर तृतीय रहीं।