फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Patwaris and Kanungos presented their problems before the Deputy Commissioner.

Solan News: पटवारियों-कानूनगो ने उपायुक्त के सामने रखीं समस्याएं

Fri, 05 Dec 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Patwaris and Kanungos presented their problems before the Deputy Commissioner.
बद्दी में उपयुक्त जिला सोलन के साथ पटवारी ।
डीसी सोलन की अध्यक्षता में हुई त्रैमासिक बैठक, बेहतर कार्यप्रणाली के लिए संसाधन बढ़ाने का आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
बद्दी(सोलन)। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में बद्दी में जिला पटवारी-कानूनगो महासंघ की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में फील्ड स्तर पर कार्यरत पटवारियों और कानूनगो की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पटवार भवनों की जर्जर स्थिति, इंटरनेट कनेक्टिविटी की कमी, लंबित पदोन्नति प्रकरण, मानदेय भुगतानों में देरी, लंबित वार्षिक गोपनीय रिपोर्टों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। प्रतिनिधियों ने बताया कि फील्ड में सीमित संसाधनों के कारण कार्यप्रणाली प्रभावित होती है, जिससे जनता को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उपायुक्त ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और कहा कि फील्ड स्टाफ सुचारू रूप से कार्य कर सके, इसके लिए विभाग आवश्यक कदम उठाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी करने का आश्वासन दिया। बैठक में उपमंडलाधिकारी बद्दी संजीव धीमान, नालागढ़ नरेंद्र कुमार, तहसीलदार बद्दी सतेंद्र जीत सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिला पटवार कानूनगो महासंघ की ओर से प्रधान सुमित ठाकुर, महासचिव रितु शर्मा और सदस्य विक्की, अमनदीप सिंह, दिनेश कपिला, रवि वर्मा, चंदन गुप्ता, कृष्ण प्रकाश आदि ने अपनी उपस्थित दर्ज करवाई। सभी सदस्यों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासनों पर जल्द कार्रवाई होगी, जिससे फील्ड स्तर पर कामकाज और मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed