फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Patwari and Kanungo stopped online work

Solan News: पटवारी व कानूनगो ने किया ऑनलाइन कार्य बंद

Mon, 15 Jul 2024 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 15 Jul 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Patwari and Kanungo stopped online work
सोलन में पटवारी-कानूनगो संघ के सदस्य अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए। संवाद
ऑफिशियल व्हाट्स एप ग्रुप से भी किया एग्जिट
विज्ञापन

एडीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
राज्य संवर्ग बनाने का कर रहा है संघ विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कैबिनेट की बैठक में सरकार द्वारा पटवारी एवं कानूनगो का राज्य संवर्ग करने के विरोध में पटवारी एवं कानूनगो संघ ने अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें पटवारी व कानूनगो का स्टेट संवर्ग करने का पुरजोर विरोध किया गया।

संघ के जिला अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने बताया कि यदि सरकार आम जनता व पटवारी एवं कानूनगो के हितों में कार्य करना चाहती है तो हर पंचायत स्तर पर एक पटवारी की नियुक्ति, हर चार पटवारी पर एक कानूनगो व कानूनगो से नायब तहसीलदार की पदोन्नति का शत प्रतिशत कोटा उपलब्ध करवाया जाए। पटवारी एवं कानूनगो के राज्य संवर्ग के विरोध व अन्य मांगों को पूर्ण किए जाने के लिए प्रदेश के 12 जिलों की सहमति से प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार जिला के प्रत्येक पटवारी व कानूनगो आज से सभी ऑनलाइन कार्य बंद कर रहे हैं। वह सभी ऑफिशियल व्हाट्स एप ग्रुप से भी एग्जिट कर रहे हैं और 17 जुलाई को होने वाली राज्य स्तरीय बैठक तक यदि प्रदेश सरकार राज्य संवर्ग करने का निर्णय वापस नहीं लेती है तो आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। जिला अध्यक्ष अमनदीप ने बताया कि आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी कार्य सुचारू रूप से किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed