फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Passing of trucks is not happening in BBN for a week

Solan News: बीबीएन में एक सप्ताह से नहीं हो रही ट्रकों की पासिंग

Wed, 02 Aug 2023 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 02 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। पिछले एक सप्ताह से ट्रकों की पासिंग न होने से दर्जनों ट्रक खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अभी 5 अगस्त तक पासिंग नहीं होगी। इससे और ट्रक खड़े होने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में ट्रकों की संख्या को देखते हुए यहां पर विभाग ने अलग से मोटर वाहन इंस्पेक्टर को तैनात किया है। यही नहीं इससे पहले यहां पर एचआरटीसी के आरएम भी पासिंग करते थे लेकिन अब अकेले एमबीआई को पासिंग की जिम्मेदारी दी गई है। एमबीआई हर रोज ट्रकों की पासिंग करते थे जिसके चलते ट्रक संचालक पासिंग खत्म होने से एक दिन पहले ही पासिंग करवाते थे। लेकिन यहां पर कुछ समय से पासिंग नहीं हो पाई इससे कई ट्रकों की पहिए रुक गए हैं। पहले ही मंदी की मार झेल रहे ट्रक संचालकों को यह नई परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

खरूणी के ट्रक संचालक स्वर्ण सिंह, किशनपुरा के अशोक कुमार, बघेरी के सोहन लाल, ढांग के कर्मजीत और बघेरी के पंकज ने बताया कि एमबीआई की ड्यूटी ऑफिस में लगने से यह दिक्कत आई है। उनके ट्रक बिना पासिंग के खड़े हो गए हैं और अभी 5 अगस्त तक पासिंग नहीं होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक यूनियन के महासचिव दिनेश कौशल ने बताया कि ट्रक संचालकों को बिना पासिंग के दिक्कत आई है। उन्होंने इस बारे में आरटीओ से भी बात की थी लेकिन उन्होंने सरकार की ओर से पत्र आने का हवाले देकर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है सुबह के समय पासिंग का कार्य किया जाए और शाम को कार्यालय का कार्य पूरा कराया जाए, जिससे ट्रक संचालकों को भी किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए।

उधर, आरटीओ मदन लाल शर्मा ने बताया कि आफिस के कुछ कार्य जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण व डीलरों के लाइसेंस रिटर्न का कार्य काफी लंबित था। एमबीआई पासिंग में रहने के चलते यह कार्य काफी पेडिंग हो गए धे। जिस पर उन्हें 5 अगस्त तक विभागीय आदेश लिखित में आए हैं और पांच के बाद रूटीन में पासिंग होगी। ट्रक चालकों की चाहिए की 15 दिन पहले ही पासिंग करवा लें जिससे उन्हें दिक्कत न आए।
ओमपाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed