{"_id":"6aa2b5f5120252058902bf8b","slug":"cabin-of-moving-canter-truck-opens-suddenly-vehicle-hits-hillside-driver-dies-solan-news-c-176-1-ssml1041-178708-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चलते कैंटर का अचानक खुला केबिन, पहाड़ी से टकराया वाहन, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चलते कैंटर का अचानक खुला केबिन, पहाड़ी से टकराया वाहन, चालक की मौत
Fri, 11 Sep 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
शिमला से सेब लेकर चंडीगढ़ जा रहा था कैंटर, परवाणू के पास एनएच-5 पर हुआ हादसा
मृतक चालक की पहचान सिरमौर निवासी 40 वर्षीय नरेश त्यागी के रूप में हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-5) पर टीटीआर होटल के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब शिमला से चंडीगढ़ की ओर सेब लेकर जा रहे कैंटर का चलते समय अचानक केबिन खुल गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी ओर पहाड़ से जा टकराया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा गुरुवार शाम को हुआ। कैंटर जैसे ही परवाणू क्षेत्र में टीटीआर होटल के पास पहुंचा, अचानक उसका केबिन खुल गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कैंटर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर पहाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही परवाणू पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को एंबुलेंस के माध्यम से ईएसआई अस्पताल, परवाणू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नरेश त्यागी (40), निवासी गांव सतौन, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है और नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।