{"_id":"6aa2a9048bce5d3b8500a5d8","slug":"gugga-madi-fair-starts-on-the-17th-administration-to-oversee-arrangements-solan-news-c-176-1-sln1014-178654-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गुग्गा माड़ी मेला 17 से, प्रशासन संभालेगा जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गुग्गा माड़ी मेला 17 से, प्रशासन संभालेगा जिम्मेदारी
Fri, 11 Sep 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम सोलन मेला अधिकारी, तहसीलदार होंगे सहायक मेला अधिकारी
नायब तहसीलदार की देखरेख में होगा प्लॉट आवंटन, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। सुबाथू का ऐतिहासिक जिला स्तरीय गुग्गा माड़ी मेला 17 से 20 सितंबर तक आयोजित होगा। इस वर्ष मेले में जिला प्रशासन की सीधी भागीदारी रहेगी, जिसे स्थानीय लोगों ने सराहा है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मेले के प्रबंधन में पारदर्शिता और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने मेले के सफल संचालन के लिए विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति की है। उपमंडलीय दंडाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। तहसीलदार राजीव रांटा को सहायक मेला अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदार मनमोहन शर्मा दुकानों के लिए प्लॉट आवंटन की देखरेख करेंगे।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन की देखरेख में मेले के प्रबंधन और प्लॉट आवंटन में पूरी पारदर्शिता बनी रहेगी। यह मेला 150 से अधिक वर्षों से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक रहा है। प्रशासन की सक्रियता से इस ऐतिहासिक मेले को और भव्य रूप देने में मदद मिलेगी। वहीं, गुग्गा माड़ी समिति को मेला समाप्त होने के 7 से 10 दिन के भीतर अपनी आय-व्यय का पूरा ब्योरा प्रशासन को सौंपना होगा।
विज्ञापन
इनसेट
सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
पुलिस अधीक्षक सोलन टी. साई वर्मा के निर्देश पर मेले में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी जाएगी। मेले के हर कोने में पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। हुड़दंगियों और जेबकतरों पर नकेल कसने के लिए सादे कपड़ों में विशेष पुलिस टीमें तैनात रहेंगी। किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए मेला ग्राउंड में पुलिस टीम हर समय मौजूद रहेगी। गुग्गा माड़ी मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी में श्रद्धालु दर्शन करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने मेले में आने वाले लोगों से कीमती आभूषण न पहनने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।