फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Parwanoo police arrested the main supplier of Chitta from Punjab.

Solan News: परवाणू पुलिस ने पंजाब से पकड़ा चिट्टे का मुख्य सप्लायर

Thu, 21 May 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
पहले से पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर कार्रवाई, मामले में अब तक तीन गिरफ्तार 20 ग्राम से अधिक चिट्टा किया जा चुका बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परवाणू पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चिट्टा तस्करी मामले में बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब से एक और मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में पहले से पकड़े गए दो तस्करों की निशानदेही और तकनीकी साक्ष्यों कॉल डिटेल्स व डिजिटल इनपुट के गहन विश्लेषण के आधार पर पंजाब के सुहाना (मोहाली) से कुलविंदर सिंह निवासी ग्राम चंगराई उत्तर जिला फिरोजपुर (पंजाब) को गिरफ्तार किया है।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस की रिमांड पर लिया है, ताकि नशे के इस पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके। इस पूरे मामले की शुरुआत 7 जनवरी 2026 को हुई थी, जब एसआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर टर्मिनल मार्केट, परवाणू में जाल बिछाकर दक्ष निवासी चंडीगढ़ को दबोचा था। उसके कब्जे से 10.47 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ था। दक्ष से रिमांड के दौरान हुई गहन पूछताछ और तकनीकी जांच में खुलासा हुआ कि उसने यह नशा चंडीगढ़ के सिटी मॉल के पास सतनाम सिंह निवासी फाजिल्का (पंजाब) से खरीदा था। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सतनाम सिंह को मोहाली से 10 ग्राम अतिरिक्त चिट्टे के साथ दबोच लिया। सतनाम का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और डेराबस्सी में उसके खिलाफ तस्करी का मामला दर्ज है। दूसरी कड़ी में इन दोनों आरोपियों से पूछताछ और डिजिटल सबूतों को खंगालने के बाद इस काले कारोबार में शामिल एक और तस्कर कुलविंदर सिंह का नाम सामने आया, जिसे अब पुलिस ने सुहाना (मोहाली) से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अब तक 20 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद
पुलिस थाना परवाणू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस पूरे मामले में पुलिस अब तक 20 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद कर चुकी है और कुल 3 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है। एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज पर बारीकी से काम किया जा रहा है। नशा तस्करों के पूरे सिंडिकेट को नेस्तनाबूद करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और मुख्य सरगनाओं को दबोचा जा रहा है। मामले में आगामी जांच और पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed