फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Panchayat secretary caught taking bribe in Kishanpura Panchayat

Solan News: किशनपुरा पंचायत में रिश्वत लेते पकड़ा पंचायत सचिव

Mon, 22 Apr 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 22 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए की थी 1200 रुपये की मांग
विज्ञापन


विजिलेंस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मंगलवार को अदालत में किया जाएगा पेश

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। बद्दी की किशनपुरा पंचायत में तैनात पंचायत सचिव को विजिलेंस की टीम ने जन्म प्रमाण पत्र बनाने के एवज में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।

किशनपुरा पंचायत के एक युवक अपने भाई का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए पंचायत सचिव मनीष कुमार के पास गया। आरोप है कि मनीष ने उसका जन्म प्रमाण पत्र दो बना दिया था, लेकिन उसे देने से इंकार कर दिया और कहा कि उसे जन्म प्रमाण पत्र तभी दिया जाएगा, अगर वह 1200 रुपये देगा। लेकिन पहले तो व्यक्ति ने पैसा देने के लिए मना किया, लेकिन पंचायत सचिव अपनी जिद पर अड़ा रहा और पैसे की मांग करता रहा। जिस पर व्यक्ति ने विजिलेंस से संपर्क किया। विजिलेंस के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश व संदीप की अगुवाई में टीम ने योजना तैयार कर व्यक्ति को 1200 रुपये लेकर पंचायत सचिव के पास भेजा। जैसे ही उसने सचिव को पैसा दिया तो विजिलेंस की टीम ने उसे मौके पर रिश्वत के पैसा लेते हुए रंगें हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन


विजिलेंस एसपी अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बद्दी पुलिस की टीम ने पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। विजिलेंस टीम ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed